फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Padyatra on 22 in protest against privatization and new pension scheme

निजीकरण और नई पेंशन योजना के विरोध में 22 को निकालेंगे पदयात्रा

Thu, 14 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Padyatra on 22 in protest against privatization and new pension scheme
निजीकरण और नई पेंशन योजना के विरोध में 22 को पदयात्रा
विज्ञापन

बिजनौर। अटेवा द्वारा नई पेंशन योजना व निजीकरण के विरोध में 22 अक्तूबर को भारत छोड़ो पदयात्रा निकाली जाएगी। कर्मचारियों से पदयात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
जिला अस्पताल में हुई गेट मीटिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था निजीकरण की नींव है जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए घातक सिद्ध होगी। शिक्षक एवं कर्मचारी अपनी भविष्य की आर्थिक सामाजिक सुरक्षा को लेकर चिंतित है क्योंकि पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि ने कहा कि पुरानी पेंशन भविष्य को आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है। कहा कि 22 अक्तूबर को होने वाली पदयात्रा में कर्मचारियों को अपनी भविष्य की सुरक्षा के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष गजेंद्र शर्मा ने कहा कि निजीकरण से युवाओं के लिए रोजगार के मौके कम होंगे। अटेवा जिलाध्यक्ष गर्वित चौधरी ने कहा कि भारत छोड़ो पदयात्रा तीन बजे से इंदिरा बाल भवन बिजनौर से नगर के मुख्य मार्ग से होकर डीएम कार्यालय तक जाएगी। इसमें सभी विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। गेट मीटिंग का संचालन रविंद्र कुमार ने किया। इस दौरान रोहित कुमार, फैजान अहमद, आलोक, शुभम शर्मा, विकास कुमार, जतिन सैनी, सुमैया कोकब, करन सिंह, शाहनवाज, तरुण कुमार, सत्यम कुमार, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed