{"_id":"5f21c3228ebc3e63a25dd944","slug":"padli-mandu-case-one-more-injured-died-in-hospital-dhampur-news-mrt4937117154","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में घायल हुए एक और व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग में घायल हुए एक और व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाडली मांडू प्रकरण : फायरिंग में घायल हुए एक और व्यक्ति की मौत
धामपुर (बिजनौर)॥। थाना क्षेत्र के गांव पाडली मांडू में मंगलवार देर रात दो पक्षों में झगड़े के बाद हुई फायरिंग में घायल हुए केहर सिंह (58) की मौत हो गई। जबकि प्रशांत उर्फ वीशू (17) ने मंगलवार रात को धामपुर सीएचसी में ही दम तोड़ दिया था। घायल हुए तीसरे घायल सतेंद्र का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। मंगलवार देर रात में आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा, एसपी संजीव त्यागी ने गांव में पहुंच घटना की जानकारी ली थी। गांव में पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट कायम हो गई है।
गांव निवासी सीमा ने गांव के छह लोगों रामू, गोलू उर्फ ऋतिक, रानू, बंटी, विपिन और रूपेंद्र उर्फ रिंकू को नामजद करते हुए बताया है कि 28 जुलाई की शाम को करीब सात बजे जब उसके पापा केहर सिंह ( 58) घर पर थे तो अचानक घर के दरवाजे पर ईंट पत्थर फेंकने की आवाज आई। केहर सिंह ने दरवाजे को खोल कर देखा तो आरोपियों ने उन्हें घर से बाहर खींच लिया और लाठी डंडों से पीटने के बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष ब्रजनंदन सिंह व अतर सिंह ने केहर सिंह व उसके दो पुत्रों दीपक उर्फ निखिल एवं ऋतिक को नामजद करते हुए रिपोर्ट में बताया कि जब उसका 17 वर्षीय पौत्र प्रशांत उर्फ वीशू और पुत्र सतेंद्र गांव में डाक्टर पवन के मकान के पास आपस में बातचीत कर रहे थे इस दौरान केहर अपने दोनों पुत्रों और कई अज्ञात साथियों के साथ तमंचा लेकर वहां पहुंचा और बेवजह झगड़ा करते हुए उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी।
जिससे प्रशांत और सतेंद्र दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके पुत्र सतेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। सतेंद्र का मेरठ के अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित : एसपी देहात
एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को जिले के तेजतर्रार दारोगाओं के निर्देशन में पांच टीमों का गठन किया गया है। मृतक केहर के रिश्तेदार अमीचंद उर्फ पप्पू को गिफ्तार कर लिया है। शांति व्यवस्था को डेढ़ सेक्शन पीएसी व पुलिस को तैनात कर दिया है। अन्य एजेंसियां भी आरोपियों की गिरफ्तारी को लगाई गई है। वहीं, गांव के लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से ही यह घटना हुई है। उन्होंने एक माह पहले पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर गांव की स्थिति से अवगत करा दिया था। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने इस मामले में गांव के दो पक्षों के छह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की। मंगलवार को केहर सिंह व उसके दोनों पुत्रों ने एसडीएम कोर्ट से जमानत कराई थी।
बेचे गए कुत्ते के रुपये न देने पर हुआ खूनखराबा
बिजनौर। धामपुर क्षेत्र के गांव पाडली मांडू में बेचे गए कुत्ते के रुपये नहीं मिलने पर खूनी जंग हो गई। इस विवाद में गोली चलने से एक बेकसूर राहगीर की भी मौत हो गई। दोनों पक्ष एक दूसरे की जान लेने पर उतर आए। आईजी समेत पुलिस के आला अफसर रात भर गांव में डेरा डाले रहे। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल है।
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक गांव पाडली मांडू निवासी ऋतिक उर्फ गोलू ने करीब एक महीने पहले गांव के सगे भाई निखिल व ऋतिक पुत्रगण केहर सिंह को कुत्ता बेचा था। लेकिन दोनों भाइयों ने ऋतिक उर्फ गोलू को कुत्ते के पूरे पैसे नहीं दिए थे। करीब 1500 रुपये को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। विवाद के चलते दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की थी। दोनों पक्षों ने एसडीएम कोर्ट में बंदपत्र भरा था। 58 वर्षीय केहर सिंह कई दिन बाद अपने घर आया था। केहर सिंह के घर पर उसके बेटों के अलावा बेटी सीमा, बहनोई पप्पू व अन्य रिश्तेदार भी मौजूद थे। केहर सिंह के बेटे ने छत पर चढ़कर ऋतिक उर्फ गोलू से निपट लेने की बात कही थी। ऋतिक उर्फ गोलू उसके पक्ष के रानू, रामू, रिंकू, बंटी व विपिन आदि के साथ असलहे लेकर केहर सिंह के घर पहुंचा।
केहर सिंह, उसके बेटों निखिल व ऋतिक, दामाद पप्पू आदि ने इन लोगों को आता देखकर घर से गोली चला दी। गोली वहां से गुजर रहे राहगीर 17 साल के प्रशांत को लगी। प्रशांत सड़क पर गिर गया। प्रशांत को गोली लगी देखकर उसका चाचा सतेंद्र उसे उठाने के लिए दौड़ा तो एक गोली सतेंद्र को भी लग गई। सतेंद्र भी घायल हो गया। ऋतिक उर्फ गोलू द्वारा किए गए पथराव व गोलीबारी में केहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रशांत व सतेंद्र को उनके परिजन धामपुर ले गए जहां प्रशांत को भी मृत घोषित कर दिया गया। सतेंद्र को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक गांव पहुुंचा केहर सिंह परिजनों के साथ अगर समझदारी से काम लेता तो इतनी बड़ी घटना न होती। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल है। आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा, एसपी संजीव त्यागी समेत पुलिस के तमाम आला अफसर रात भर गांव में डेरा डाले रहे।