फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Paddy planting picks up pace with the onset of rain

बारिश शुरू होने के साथ धान की रोपाई ने रफ्तार पकड़ी

Sat, 30 Jul 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Paddy planting picks up pace with the onset of rain
बारिश शुरू होने के साथ धान की रोपाई ने रफ्तार पकड़ी
विज्ञापन

धामपुर। बारिश शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में धान की रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली है। धामपुर उपसंभाग में इस बार 130 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल में धान की रोपाई करने का लक्ष्य है। अब तक 65 हेक्टेयर में धान की रोपाई हो चुकी है।
कृषि बीज भंडार के प्रभारी मनीष कुमार का कहना है कि इस बार किसानों में मोटे धान के स्थान पर पंतनगर बासमती 1718 की रोपाई करने में ज्यादा रुचि ले रहे हैं। 52 क्विंटल धान के बीज में से पीबी 1718 का साढ़े पांच क्विंटल धान का बीज मिला था। किसानों ने सभी खरीद कर नर्सरी तैयार कर रोपाई करने में लगे हैं। धान की रोपाई का सही समय 10 अगस्त तक का होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 130 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई का लक्ष्य है। जब से बारिश शुरू हुई है। तब से धान की रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक करीब 65 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से रोपाई करने का सुझाव
कृषि बीज भंडार प्रभारी का कहना है कि पीबी 1718 उपज में अच्छी है। करीब तीन से चार क्विंटल बीघा की पैदावार देती है। इस प्रजाति में बीमारी भी कम लगती है। वैसे सामान्य तौर पर किसान मोटा धान यानि पीबी 1509 की रोपाई करना अच्छा मानते हैं। उन्होंने किसानों को समय से धान की रोपाई करने का सुझाव दिया है, जिससे कम लागत में धान की उत्तम उपज ली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed