फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Paddy crop disease, crop wasted

किसानों ने फसल की क्षतिपूर्ति दिलाने की उठाई मांग

Thu, 22 Sep 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop disease, crop wasted
नजीबाबाद में रोग लगी फसल दिखाते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
धान की फसल में लगा रोग, फसल बर्बाद
विज्ञापन

नजीबाबाद/बड़िया। धान की फसल में और रोग लगने से दो दर्जन से अधिक किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने एसडीएम से प्रभावित फसल का पुन: सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।

तहसील के गांव बीरूवाला, मथुरापुरमोर, बड़िया, गुलालवाली, जट्टीवाला, कंडरावाली, लालवाला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धान की फसल रोग प्रभावित है। किसान शीशा सिंह, जसविंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह, सरदूल सिंह, गुरप्रीत सिंह, बूटा सिंह, हरि सिंह आदि का कहना है कि धान की नरेंद्रा 559, पीआर 121, पीआर 113 और बासमती 17 व 18 प्रजाति लगाई थी। कुछ ही समय बाद धान की फसल में रोग लग गया, जिससे फसल की बढ़वार भी रुक गई। धान की फसल काली पड़कर नीचे बैठना शुरू हो गई। किसानों ने ब्लॉक और प्राइवेट बीज भंडार केंद्रों से धान का बीज खरीदने का दावा करते हुए अधिकांश फसल बर्बाद होने की जानकारी दी। प्रभावित धान किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा बर्बाद फसल के संबंध में कराया गया सर्वे गंभीरता से नहीं किया गया। किसानों ने धान बुवाई की लाखों रुपए की लागत बर्बाद होने का दावा करते हुए प्रशासन से प्रभावित फसल की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। किसानों ने एसडीएम विजय वर्धन तोमर को धान की फसल बर्बाद होने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिन किसानों ने पंजाब से लाई गई धान प्रजातियां उगाई हैं। उनमें रोग लगा है और फसल खराब हुई है। धान की अन्य सामान्य प्रजातियों में रोग नहीं लगा।
- श्याम सिंह, एडीओ कृषि, नजीबाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed