फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Oxygen plant installation work started in Sayohara CHC

स्योहारा सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का काम शुरू, जल्द होगा चालू

Sun, 27 Jun 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant installation work started in Sayohara CHC
धामपुर। तहसील क्षेत्र में अब ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी। सरकार के आदेश पर द्वारिकेश चीनी मिल बूंदकी की ओर से स्योहारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। प्लेटफार्म निर्माण कराने के लिए नींव खुदाई का काम शुरू कर दिया है। बताया गया कि एक सप्ताह में प्लेटफार्म बन कर तैयार हो जाएगा। इसके बाद ऑक्सीजन बनाने की मशीनों आने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

धामपुर तहसील क्षेत्र में किसी सरकारी या गैर सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट नहीं है। जब देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर आई और लोगों की बड़ी तादात में संक्रमण से मौतें हुई तो तभी सरकार जागी। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और कई संस्थाओं ने आगेेे आकर सरकार से ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए सहमति हेतु वार्ता की। सरकार से सहमति मिलने के बाद क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराने की कवायद शुरू हुई। इस दिशा में धामपुर चीनी मिल की ओर से सरकार की सहमति पर 60 लाख रुपये की कीमत के दो ऑक्सीजन जनरेटर लगवाए जा रहे हैं। ये जनरेटर आवश्यकता अनुरूप जनपदों में स्थापित किए जाएंगे। द्वारिकेश चीनी मिल बूंदकी द्वारा भी सरकार की सहमति से स्योहारा में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया जा रहा है। स्योहारा सीएचसी में लाखों की लागत से स्थापित होने वाले प्लांट को लगाने का कार्य शनिवार से शुरू हो गया है। सीएचसी प्रभारी डा. खालिद का कहना है कि प्लांट के चालू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ा फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद की निधि से भी लगेगा प्लांट
राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने भी डेढ़ माह पहले धामपुर सीएचसी में 80 लाख की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का एलान किया था। प्लांट लगवाने के लिए उन्होंने सीएचसी का भ्रमण कर जमीन का चयन भी कर लिया है लेकिन अभी काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक चालू नहीं हो सका 100 बेड का अस्पताल
धामपुर के 100 बेड के अस्पताल में भी सरकार की ओर से ऑक्सीजन प्लांट प्रस्तावित है। लेकिन अभी तक अस्पताल ही चालू नहीं हो सका है। इसके अलावा सीएचसी में बना ट्रामा सेंटर भवन भी चालू नहीं हो सका है।

प्लेटफार्म बनना शुरू, जल्द शिफ्ट होगी मशीनें
एसीएमओ एसके निगम का कहना है कि स्योहारा प्लांट द्वारिकेश चीनी मिल बूंदकी की ओर से स्थापित किया जा रहा है। प्लेटफार्म निर्माण शुरू हो गया है। प्लेटफार्म बनने के बाद मशीनें आनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed