फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Overloaded truck uproots the height gauge of the railway gate

Bijnor News: रेलवे फाटक का हाइटगेज उखाड़ ले गया ओवरलोड ट्रक

Sat, 14 Mar 2026 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Overloaded truck uproots the height gauge of the railway gate
स्योहारा। शुक्रवार को स्योहारा शुगर मिल के पास स्थित रेलवे फाटक संख्या 445 बी पर खोई से भरा एक ओवरलोड ट्रक फाटक पर लगे हाइटगेज से टकरा गया और उसे उखाड़कर कई मीटर तक अपने साथ घसीटता चला गया। हाइटगेज कुछ मीटर तक ट्रक के साथ लटका रहा और बाद में टूटकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए रेलवे लाइन पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंची और वहीं आरपीएफ ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिल की खोई ढोने वाले ट्रक लगातार ओवरलोड होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed