फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Overhead tank could not be built, drinking water is not being supplied from tube well

Bijnor News: नहीं बन सका ओवरहेड टैंक, नलकूप से नहीं की जा रही पेयजल आपूर्ति

Fri, 27 Feb 2026 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Overhead tank could not be built, drinking water is not being supplied from tube well
रेहड़। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत केहरीपुर जंगल में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन करीब तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी टैंक का निर्माण पूर्ण नहीं कराया जा सका। नलकूप का बोरिंग करा दिया गया लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे पेयजल सहित अन्य कार्यों के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव में 26 सितंबर 2023 को ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। निर्माण कार्य विंध्या गाजा संस्था के द्वारा करीब तीन करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से किया जाना है। इस ओवरहेड टैंक से पंचायत के तीन गांवों के करीब चार हजार की आबादी को पेयजल का लाभ मिलेगा। नलकूप से चार माह पूर्व एक ही बार पानी की आपूर्ति की गई है। उसके बाद से इसे चालू नहीं किया गया। ग्रामीणों ने डीएम से टंकी का शेष निर्माण कार्य पूरा कराकर पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण बलवंत सिंह का कहना है कि साढ़े तीन वर्ष बीतने के बाद भी ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराकर पेयजल की आपूर्ति कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण विनेश कुमार का कहना है कि अभी ओवरहेड टैंक ही पूरा नहीं बन पाया है। फिर पानी की आपूर्ति किस तरह से होगी। बोरिंग व पाइप लाइन बिछा दी गई है। नलकूप से भी सीधे पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। सिर्फ एक बार आपूर्ति की गई थी। उसमें अनेक जगह से पाइपलाइन लीकेज हो रही थी।
ग्रामीण जसराज सिंह का कहना है कि विभाग की हीलाहवाली के कारण तीन साल बीतने पर ओवरहेड टैंक का निर्माण नहीं कराया जा सका। पाइप लाइन भी सही से नहीं बिछाई गई है। ओवरहेड टैंक का शीघ्र निर्माण कराकर पानी की आपूर्ति शुरू की जानी चाहिए।
ग्रामीण मोहम्मद साबिर का कहना है कि विभाग द्वारा इसमें लापरवाही बरती जा रही है, जबकि पानी की आपूर्ति के लिए कई बार जल निगम के भी अधिकारियों से मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

उधर, जल निगम के सहायक अभियंता अकबर हसन ने बताया कि अधिकतर कार्य पूर्ण करा दिया गया है। धनराशि अवमुक्त होने पर बचे शेष कार्य को पूरा कराकर शीघ्र पेयजल की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed