{"_id":"69d7fb5e6f3add2d8c0674fd","slug":"overhead-tank-built-at-a-cost-of-15-crore-no-water-available-bijnor-news-c-27-1-bij1007-176584-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डेढ़ करोड़ की लागत से बना ओवरहेड टैंक, नहीं मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डेढ़ करोड़ की लागत से बना ओवरहेड टैंक, नहीं मिला पानी
विज्ञापन
हीमपुरदीपा। ब्लॉक जलीलपुर की ग्राम पंचायत रतनपुर खुर्द में एक करोड़ 68 लाख 25 हजार रुपये की लागत से बने ओवरहेड टैंक से ग्रामीणों को पेयजल मयस्सर नहीं हो रहा है।
ग्रामीणों की मांग पर शासन द्वारा प्राप्त धनराशि से कार्यदायी संस्था एलसी इंफ्रा प्रोजेक्ट गुजरात जल निगम ग्रामीण बिजनौर की देखरेख में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य 23 सितंबर 2021 को शुरू कराया था, जो लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पूर्ण हो गया। माना जा रहा था कि ओवरहेड टैंक से लगभग तीन हजार की आबादी को पेयजल का लाभ मिलेगा। ग्रामीणों की शिकायत है कि ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद उन्हें पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने डीएम से इस ओर प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
गांव निवासी पवन चौधरी का कहना है कि जल निगम को तत्काल पेयजल की आपूर्ति ओवरहेड टैंक से सुचारू करनी चाहिए। ग्रामीण वीर सिंह का कहना है कि बड़ी धनराशि खर्च करके बनाया गया ओवरहेड टैंक सफेद हाथी बन गया है। जिला प्रशासन को चाहिए कि वह ग्रामीणों को अति शीघ्र योजना से लाभान्वित कराने के लिए पेयजल की आपूर्ति कराए।
विज्ञापन
गांव निवासी प्रमोद गुप्ता का कहना है कि ओवरहेड टैंक बनवाने के लिए कई बार गुहार लगाई गई तब जाकर बड़ी मुश्किल से ओवरहेड टैंक का निर्माण हो सका है लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। गांव निवासी सौरभ गुप्ता ने जल निगम पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पेयजल आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने मामले में जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने की मांग की है। प्रधान संगीता देवी का आरोप है कि उन्होंने मामले में जल निगम अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दिए लेकिन समस्या का निस्तारण तो करना दूर, अधिकारियों ने फोन तक रिसीव करना उचित नहीं समझा।
इस संबंध में जल निगम के अवर अभियंता प्रदीप कुमार का कहना है कि ओवरहेड टैंक को मेन लाइन में जोड़ना शेष है। तकनीकी टीम बुलाकर अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।