{"_id":"1e30efd19fd4b5403c10349e40c08494","slug":"over-250-cases-including-two-legislators-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विधायकों समेत 250 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विधायकों समेत 250 पर केस दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के बाद दो पक्षों में झड़प प्रकरण में दूसरे पक्ष ने दो विधायकों, ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी समेत नौ के खिलाफ नामजद सहित 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नजीबाबाद ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार सपा समर्थित प्रत्याशी मकसूद और निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश कुमार पक्ष में शुक्रवार को नामांकन के बाद झड़प हुई थी। अवधेश के भाई बालेश की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के बाद शुक्रवार की देर रात सपा समर्थित प्रत्याशी मकसूद की ओर से भी बलवे सहित विभिन्न धाराओं में नजीबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मकसूद ने बिजनौर विधायक रुचिवीरा, नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी अवधेश कुमार, उनके भाई बालेश, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष जमील अंसारी, धीरेंद्र सिंह, सचिन, इख्तियार, सोनू को नामजद करने के साथ 250 अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इससे पूर्व शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी अवधेश कुमार के भाई बालेश की ओर से दर्ज रिपोर्ट में सपा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी मकसूद, उनके भाई महमूद कुरैशी सहित छह लोगों को नामजद तथा करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सात फरवरी को (आज) ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव होना है। प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम जुटाए हैं।
विज्ञापन
उधर, ब्लॉक प्रमुख पद पर नामांकन के बाद घटी घटना को सपा जिला महासचिव ने दुखद बताया। उन्होंने तनावपूर्ण माहौल पैदा करने के जिम्मेदार विरोधी गुट में शामिल सपाइयों को पार्टी से निष्कासित कराने की बात कही।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख अबरार आलम, साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी, जलालाबाद चेयरमैन याकूब राइन, वरिष्ठ सपा नेता शेख मो.आबिद, हाजी फैसल की उपस्थिति में सपा जिला महासचिव एवं ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी मकसूद के भाई महमूद कुरैशी ने मीडिया से बात की। महमूद कुरैशी ने भाई मकसूद की जीत का दावा किया।