फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Outrage over fragmentation of idols in Dharmasthala

धर्मस्थल में मूर्तियां खंडित करने पर आक्रोश

Sat, 01 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Outrage over fragmentation of idols in Dharmasthala
धर्मस्थल में मूर्तियां खंडित करने पर आक्रोश
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। गांव फलौदी में स्थित धर्मस्थल में घुसकर शरारती तत्वों ने मूर्तियाें को खंडित करते हुए कमरे में रखे सामान में आग लगा दी। दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

गांव फलौदी में स्थित धर्मस्थल में शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने के लिए गए तो मूर्तियां खंडित मिलीं। इसके अलावा धर्मस्थल में लगे दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली गई। धर्मस्थल के बराबर में बने कमरे में रखे सामान में आग लगा दी गई। शरारती तत्वों की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। दर्जनों की संख्या में ग्रामीण धर्मस्थल पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस के साथ सीओ अजय अग्रवाल भी गांव में पहुंचे। जांच में खंडित मूर्ति के पास एक युवक का पासपोर्ट साइज फोटो, जिसके पीछे तीन मोबाइल नंबर लिखे हुए मिले हैं। पुलिस ने उसके आधार पर जांच शुरू कर दी है। एक मोबाइल नंबर अफजलगढ़ क्षेत्र के एक युवक का मिला है। पुलिस ने उसे थाने बुलाया है। धर्मस्थल के कोषाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ अजय अग्रवाल ने ग्रामीणों को शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed