{"_id":"67eae1b97e508d03b50ce8e7","slug":"outrage-over-dumping-of-ochre-soil-on-road-side-on-eid-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-146351-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ईद पर सड़क किनारे गेरु मिट्टी डालने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ईद पर सड़क किनारे गेरु मिट्टी डालने से आक्रोश
Tue, 01 Apr 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरकोट। ईद के मौके पर पालिका प्रशासन की ओर से सड़क किनारे गेरु मिट्टी डलवाने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया।
कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी का पुतला फूंकते हुए सीओ अफजलगढ़ को ज्ञापन सौंपा। दरअसल नगरपालिका की ओर से ईद के मौके पर सड़क के दोनों ओर चूना डाला जाता है। इस बार पालिका की ओर से चूने के साथ गेरु मिट्टी को डलवा दिया गया।
हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान मंडल प्रभारी डाॅ. एनपी सिंह कार्यकर्ताओं के साथ शेरकोट पहुंचे और वहां पर प्रदर्शन किया। कहा कि गेरु मिट्टी सनातन धर्म की आस्था का प्रतीक है। इसे धार्मिक अनुष्ठान के मौके पर ही प्रयोग में लाया जाता है।
लेकिन पालिका ने ऐसा हिंदू धार्मिक भावनाओं के साथ कुठाराघात किया है। प्रदर्शनकारियों ने पालिका अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ राजेश सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। सीओ ने मामले की जांचकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
ईओ कृष्ण मुरारी ने कहा कि वह सनातन धर्म का सम्मान करते हैं। उनका मकसद किसी की भावना को आहत करना नहीं था। प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र यादव, राकेश रुहेला, दीपक शर्मा, सचिन कुमार, सोनू, धर्मवीर सिंह, पंकज, सोहित आदि रहे।