फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   OTP and KYC become a hindrance in the delivery of gas cylinders

Bijnor News: ओटीपी और केवाईसी बना गैस सिलिंडर की डिलीवरी में बाधक

Wed, 22 Apr 2026 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
OTP and KYC become a hindrance in the delivery of gas cylinders
नजीबाबाद। इंडेन गैस सर्विस से रसोई गैस की रात तक होम डिलीवरी कराई जा रही है। हालांकि समय पर ओटीपी नहीं मिलने और केवाईसी नहीं होने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती के बाद उपभोक्ता अब गोदाम पर न जाकर गैस एजेंसी के सिटी मार्केट स्थित कार्यालय पहुंच रहे हैं। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर पूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बुधवार को एजेंसी पहुंचकर गैस वितरण व्यवस्था में आ रही परेशानियों का जायजा लिया। एसडीएम ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि रसोई गैस से संबंधित समस्या जल्द से जल्द सामान्य कराने के लिए प्रयास जारी हैं। गैस स्वामी रोहित राज का कहना है कि रसोई गैस उपलब्ध है। उपभोक्ताओं द्वारा बुक कराई गई गैस के ओटीपी तीन से चार घंटा विलंब से आने और अनेक उपभोक्ताओं के केवाईसी नहीं होने से होम डिलीवरी आंशिक रूप से प्रभावित है। एसडीएम ने उपभोक्ताओं को धैर्य बनाए रखने, बुक की हुई गैस गोदाम और एजेंसी से प्राप्त करने के लिए नहीं जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed