फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Other teachers will be inspired by the inspiration of excellent schools

उत्कृष्ट विद्यालयों की प्रेरणा से प्रेरित होंगे अन्य शिक्षक

Sun, 10 Apr 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Other teachers will be inspired by the inspiration of excellent schools
उत्कृष्ट विद्यालयों की प्रेरणा से प्रेरित होंगे अन्य शिक्षक
विज्ञापन

बिजनौर। उत्कृष्ट विद्यालयों में अन्य विद्यालयों के शिक्षक शैक्षिक भ्रमण करेंगे। उन विद्यालयों के स्टाफ के साथ वार्ता कर यह जानेंगे, कि उन्होंने विद्यालय में शिक्षा का स्तर उठाने, नामांकन बढ़ाने के लिए क्या प्लान किया था। उनके टिप्स के अनुसार सामान्य विद्यालय भी अपने यहां शिक्षा का स्तर उठाने, नामांकन बढ़ाकर उत्कृष्ट विद्यालय की श्रेणी में आएंगे। इसके लिए बीएसए ने जनपद के सभी ब्लॉकों से दस-दस उत्कृष्ट विद्यालयों की सूची मांगी है।
जनपद में तमाम परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं, जो निजी विद्यालयों को टक्कर दे रहे हैं। वहां पढ़ाई का अच्छा वातावरण है और बच्चों की संख्या भी अच्छी है। इन विद्यालयों की प्रेरणा से अन्य विद्यालयों को प्रेरित करने को शिक्षा विभाग ने नई पहल आरंभ की है। जनपद के 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों तथा करीब तीन सौ परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास विकसित की गई है। साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालयों में साइंस लैब, लाइब्रेरी आदि की सुविधाएं उपलब्ध हैं। योजनाओं के अलावा कई शिक्षक अपने प्रयास से भी शिक्षा में नवाचार का प्रयोग कर कमजोर छात्रों को होशियार कर रहे हैं। इसी क्रम में विभाग ने सभी विद्यालयों में शिक्षा का अच्छा वातावरण तैयार करने में जुट गया है। इसके लिए जनपद में शैक्षिक, भौतिक, पर्यावरण एवं नामांकन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों की सूची मंगाई जा रही है। प्रत्येक ब्लॉक से सबसे अच्छे 10 विद्यालयों की सूची मंगाई जा रही है। इन विद्यालयों में पिछड़े विद्यालयों के शिक्षकों को भ्रमण के लिए भेजा जाएगा। शिक्षक आपस में बैठकर वार्ता करेंगे, कि वह भी अपने स्कूलों को उन जैसा कैसे बना पाएं।
विज्ञापन

वर्जन
सभी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। सभी बीईओ से ब्लाक के दस-दस उत्कृष्ट विद्यालयों के नाम मांगे गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि इन विद्यालयों में अन्य शिक्षक जाकर शैक्षिक भ्रमण करेंगे और वहां की गतिविधियों, नवाचार को समझ कर अपने यहां और अच्छा शिक्षा का स्तर तथा नामांकन बढ़ा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयकरन यादव, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed