फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Organic farming will increase in coastal villages of Ganga

गंगा के तटीय गांवों में बढ़ेगा जैविक खेती का दायरा

Mon, 01 Mar 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Organic farming will increase in coastal villages of Ganga
गंगा के तटीय गांवों में बढ़ेगा जैविक खेती का दायरा
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा किनारे के गांवों में जैविक खेती का दायरा बढ़ाया जाएगा। पहले बिलकुल गंगा किनारे के गांवों में जैविक खेती कराई जा रही थी लेकिन अब गंगा की धारा के पांच किलोमीटर के दायरे में जैविक खेती कराई जाएगी। अब तक 46 गांवों में 1234 हेक्टेयर जमीन में खेती होती थी लेकिन अब 2659 हेक्टेयर और रकबे को जैविक खेती से जोड़ा जाएगा।
केंद्र और प्रदेश सरकार गंगा की धारा को निर्मल करने के लिए नमामि गंगे जैविक खेती योजना के अंतर्गत अभियान चला रही है। अभियान में गंगा किनारे के गांवों में भी जैविक खेती करने को प्रेरित किया जा रहा है। किसान रासायनिक खाद व पेस्टीसाइड नहीं डालेंगे तो ये गंगा की धारा में नहीं जाएंगे। इससे धारा निर्मल रहेगी। पहले 19 ग्राम पंचायतों के 46 गांवों को जैविक खेती के लिए चिह्नित किया गया था। इन गांवों में 1234 हेक्टेयर जमीन में जैविक खेती हो रही है। अब इस अभियान में 64 और ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इन गांवों में साढ़े दस हजार हेक्टेयर जमीन है। इन गांवों की 2659 हेक्टेयर जमीन में जैविक खेती होगी। खेतों में किसानों को रासायनिक खाद न प्रयोग करने को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन गांवों को किया गया शामिल
गांव जमालुद्दीनपुर, सुल्तानपुर, नारनौर, सुजातपुर खादर, हुसैनपुर खासा, ठेट, औरंगपुर जोगीपुरा, शेखपुरी चौहड़, जलालपुर, खानपुर खादर, दारानगर गंज, निजामतपुर, सिकंदरपुर, गांवड़ी बुजुर्ग, चंदनपुरा, सलेमपुर मथना, कादरपुर जसवंत, कोलीफारम, सदुपुरा, कोहरपुर, फजलपुर, शेखपुरा, दयालवाला, तैय्यबपुर काजी, औरंगाबाद शकूरपुर, मौजमपुर ईनामपुरा, मोहम्मदपुर वाजिदपुर, गोपालपुर, जहानाबाद व बालावाली, खिरनी व बरकातपुर, गैवलीपुर, नारायणपुर, बिलासपुर व सादकपुुर, सैफपुर खादर, देवीदासवाला, तिसोतरा, बहड़े, लालपुर सोजीमल, गढ़वाल (अलवरपुर द्वारिका), कोटसराय व रायपुरखास, आलम सराय, नांगलसोती, शहजादपुर, खानपुर व जीतपुर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों से बेच रहे फसल
गंगा किनारे के गांवों में गन्ने, गेहूं व धान की जैविक खेती शुरू कर दी गई है। गांव के किसान जैविक खेती से तैयार गुड़ को सीधे कंपनी को बेच रहे हैं। गुड़ को नगद बेचने में किसानों को चीनी मिलों के पास भुगतान लटकने का भी डर नहीं है। किसान खेतों से ही फसल बेच रहे हैं। कम लागत पर फसल के अधिकतम दाम ले रहे हैं।

सभी किसान अपनाएं जैविक खेती
जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र के अनुसार गंगा किनारे मौजूद कई गांवों को योजना में शामिल किया गया है। आम किसानों को भी जैविक खेती अपनानी चाहिए। बिना लागत के खेती करने से किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed