फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   organic farming encouraged

जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया

Sun, 05 Sep 2021 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
organic farming encouraged
बिजनौर के ग्रांव गांव लखपत नगर में जैविक फसल को देखते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने अफसरों के साथ नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत जैविक कृषि कार्यक्रम के लिए चयनित गांव लखपतनगर उर्फ लकीवाला का भ्रमण किया।
विज्ञापन

डीएम ने जगदीश सैनी के खेत का भ्रमण कर जैविक पद्धति से उगाई जा रही धान, गन्ना, बैंगन, लौकी आदि फसलों का निरीक्षण किया। साथ ही खेत पर स्थापित वर्मी कंपोस्ट यूनिट का भी निरीक्षण किया गया। डीएम ने जगदीश सैनी से जैविक खेती के निर्धारित मानक के अनुसार कृषि निवेश में बीजों का उपयोग करने की सलाह दी। कहा कि इससे निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत जैविक खेती का प्रमाणपत्र प्राप्त हो जाएगा और फसलों की कीमत ज्यादा मिलेगी। कहा कि कार्यक्रम को बढ़ावा देने और जैविक उत्पाद के वितरण के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्र ने बताया कि ग्राम लखपत नगर उर्फ दारानगर गंज में दो समूहों में 41 किसान शामिल हैं। ये किसान 24 हेक्टेयर जमीन में धान, गन्ना, सब्जी, गेहूं, सरसों, मसूर आदि फसलों की खेती जैविक पद्धति के आधार पर बिना रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक के प्रयोग के हो रही है। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि जैविक खेती करने पर अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं। इस दौरान उपकृषि निदेशक गिरीश चंद, शील बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक जेपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed