{"_id":"65bbf2c1687cf068fe02e06b","slug":"ordinary-class-travel-in-train-is-not-easy-passengers-expressed-pain-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-118460-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रेन में आसान नहीं साधारण श्रेणी का सफर, यात्रियों ने बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रेन में आसान नहीं साधारण श्रेणी का सफर, यात्रियों ने बयां किया दर्द
विज्ञापन
- सरकार के अंतरिम बजट से दैनिक रेल यात्री निराश
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद/बिजनौर। अंतरिम बजट में रेलवे ने तीन प्रमुख आर्थिक गलियारा कार्यक्रम और 40 हजार सामान्य बोगियों को वंदे भारत में अपग्रेड करने की घोषणा की। बजट से दैनिक रेलयात्रियों को राहत नहीं मिली। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने स्टेशन पर बातचीत की। पैसेंजर ट्रेनों का संचालन सीमित होने और साधारण यात्रियों की रेल सुविधाएं लगातार कम किए जाने का दर्द रेल यात्रियों ने बयां किया।
साधारण श्रेणी के यात्रियों को नुकसान: दानिश
लिंक एक्सप्रेस से अलीगढ़ जा रहे फजलपुर निवासी यात्री अब्दुल हलीम दानिश ने साधारण श्रेणी के यात्रियों की सुविधा कम किए जाने पर चिंता व्यक्त की। अंतरिम बजट में सामान्य बोगियों को वंदे भारत की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इससे साधारण श्रेणी के यात्रियों को नुकसान होगा।
अधिकांश ट्रेनों का नजीबाबाद में हो स्टॉपेज : पूजा रानी
कोटद्वार से धनौरा मंडी जा रही पूजा रानी ने कहा कि वह रेलवे द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से संतुष्ट हैं। रेलवे को लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों मेें नजीबाबाद का स्टॉपेज दिया जाना चाहिए। इससे जनपद बिजनौर के साथ-साथ उत्तराखंड के लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
ट्रेन में साधारण श्रेणी के कोच बढ़ाए जाए : प्रदीप कुमार
गाजियाबाद निवासी प्रदीप कुमार का कहना है कि साधारण श्रेणी के यात्रियों की सुविधाओं के प्रति रेलवे को ध्यान देना होगा। ट्रेनों में साधारण श्रेणी के कोच लगातार कम किए जा रहे हैं। इस पर रोक लगाकर अतिरिक्त कोच बढ़ाने का रेलवे को फैसला लेना चाहिए।
कोटद्वार से मुंबई ट्रेन चलाने का मुद्दा अनदेखा कर रही सरकार : गुलफाम
चुचैलाकलां धनौरा निवासी रेल यात्री गुलफाम का कहना है कि अंतरिम बजट हो या रेल बजट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों की जनभावनाओं की उपेक्षा की जाती है। लंबे समय से कोटद्वार से मुंबई के लिए ट्रेन संचालन का मुद्दा सरकार अनदेखा कर रही है।
आर्थिक गलियारा कार्यक्रम से यात्रियों को नहीं फायदा: सुरेश चंद
लखनऊ निवासी सुरेश चंद वैश्य ने कहा कि अंतरिम बजट में तीन प्रमुख आर्थिक गलियारा कार्यक्रम रेलवे ने घोषित किया है। आम यात्रियों का इससे कोई लेना-देना नहीं है। रेलवे अपनी आय बढ़ाने के लिए जनभावनाओं के विपरीत रेल गलियारा जैसे कार्यक्रम तय करती है।