फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Order to register report on three policemen including Inspector

बिजनौर: दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Sun, 08 Nov 2020 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Order to register report on three policemen including Inspector
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

सीजेएम दिलीप कुमार सचान ने एक व्यक्ति को बिना वजह हिरासत में रखने, रुपये छीनने और मारपीट करने के मामले में दरोगा रोहित शर्मा व दो सिपाहियों सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश थाना कोतवाली शहर पुलिस को दिया है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली शहर के गांव अगरी निवासी रावेंद्र सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में कहा था कि वह 24 अगस्त को दोपहर साढ़े तीन बजे अपने साथी हेमेंद्र निवासी गांव शमशाबाद के साथ बिजनौर शहर में रोडवेज बस स्टैंड से जजी की ओर आ रहा था। कुंदर हॉस्पिटल के पास एक गाड़ी आकर रुकी। उसमें से दरोगा रोहित शर्मा व दो सिपाही जिनके वह नाम नहीं जानता उतरे।
विज्ञापन


दरोगा रोहित शर्मा ने उसकी कनपटी पर रिवॉल्वर लगाते हुए मारपीट की और जबरन गाड़ी में डाल लिया। शोर पर वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिसवाले उसे लेकर भाग लिए और सीधे नगीना थाने आए। वहां उसे बंद कर दिया गया और उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उसका साथी हेमेंद्र उसे तलाश करता हुआ नगीना थाने पहुंचा पर उसके साथी के पूछने पर भी यह नहीं बताया गया कि उसे किस अपराध में पकड़ा गया है।


बाद में उसके परिजन व अन्य लोग थाना नगीना पहुंचे। एसएचओ को सारी बात बताई। बाद में उसे रात ढाई बजे प्रभारी निरीक्षक के कहने पर छोड़ा गया। सीजेएम से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed