फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Order to file report on seven people

Bijnor News: सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Tue, 13 Dec 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Order to file report on seven people
सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन

बिजनौर। सीजेएम शारिब अली ने दुकान के विवाद को लेकर हुई नफीस की मौत के मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।
बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती के नदीम अहमद ने सीजेएम कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसके पिता नफीस अहमद उर्फ भोले की जनरल मर्चेंट की दुकान आशु मित्तल की दुकानों में वर्ष 1974 से भोला जनरल स्टोर के नाम से है। कुछ दिन पूर्व आशु मित्तल ने उक्त दुकान और अपनी संपत्ति असलम आदि को बेच दी है। इसके बाद से असलम, अवनीश कुमार और सिद्धार्थ उसके पिता नफीस को जबरदस्ती दुकान खाली करने की धमकी और दुकान का सामान बाहर फेंकने को कह रहे थे। जिसके कारण वह बहुत मानसिक तनाव थे। उन्होंने इस संबंध में एक दीवानी का मुकदमा भी दायर किया था, जिसमें अदालत ने स्टे कर दिया था।

जब वह स्टे उन्होंने चौकी इंचार्ज को दिया तो वहां मौजूद लवी खन्ना ने गालियां दीं। नफीस अहमद दुकान की रखवाली के लिए रात को भी दुकान में ही रहते थे। एक नवंबर की सुबह सात बजे असलम, दिलशाद, अवनीश कुमार, सिद्धार्थ, रूही, शिल्पी और लवी खन्ना दुकान पर आए और नफीस अहमद को बुलाकर बराबर वाली गली में ले गए। वहां तमंचे दिखाकर कहा कि स्टे ऑर्डर को हम नहीं मानते। जान से मारने की धमकी देते हुए लात घुसों से पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर नफीस घर की ओर भागा, कुछ दूर जाकर उसने दम तोड़ दिया। आरोप लगाया गया कि इन आरोपियों ने उसके पिता की हत्या की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम तो कराया, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी। अब कोर्ट ने तथ्यों को देखते हुए पुलिस ने विवेचना कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed