फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Order to file report on five officers of IndusInd Bank

इंडसइंड बैंक के पांच अफसरों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Thu, 10 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Order to file report on five officers of IndusInd Bank
इंडसइंड बैंक के पांच अफसरों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन

बिजनौर। सीजेएम दिलीप सचान ने धोखाधड़ी के मामले में इंडसइंड बैंक के मैनेजर व मुख्य प्रबंधक सहित पांच बैंक अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर थाना कोतवाली शहर पुलिस को दिया है।

बिजनौर निवासी मितुल खन्ना ने सीजेएम कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि वह ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता है। उसने दो वाहनों पर इंडसइंड बैंक की बिजनौर आकाश प्लाजा में खुली शाखा से 29 जुलाई 2013 में वित्तीय सहायता ली थी। इंडसइंड शाखा के मुख्य प्रबंधक लखनऊ स्थित मुख्य कार्यालय के अधिनस्त है। शाखा प्रबंधक ने एक लाख 31 हजार रुपये की मार्जिन मनी जमा कराकर 29 हजार 55 रुपये की मासिक किस्त तय की और कुछ चेक बतौर सिक्योरिटी लिए थे। 24 अक्तूबर 2014 को संजीव कुमार ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए उसके दोनों वाहन कब्जे में ले लिए। शाखा प्रबंधक द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर मितुल खन्ना ने बिजनौर के सिविल न्यायालय में शाखा प्रबंधक के खिलाफ केस कर दिया। तीन जुलाई 2019 को सहारनपुर इंडसइंड शाखा के कुछ बैंक अफसरों व कर्मचारियों प्रदीप चौधरी, जाकिर अंसारी आदि ने बिजनौर के शाखा प्रबंधक व मुख्य प्रबंधक से हमसाज होकर एक एचडीएफसी बैंक का चेक मितुल खन्ना के सहारनपुर में उपस्थित होकर डाक करना बताया। उन्होंने बताया कि मितुल खन्ना ने सहारनपुर शाखा में उपस्थित होकर चेक दिया। मितुल खन्ना का कहना है कि उसने सहारनपुर शाखा से कोई ऋण नहीं कराया है। तीन जुलाई 2019 को वह विदेश यात्रा पर था। मितुल खन्ना के अधिवक्ता अनिल कुमार के अनुसार सीजेएम ने धोखाधड़ी के मामले में प्रथम दृष्ट्या संज्ञेय प्रवृत्ति का अपराध पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed