फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Order to file report against five

पांच के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Mon, 21 Nov 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Order to file report against five
पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन

बिजनौर। सीजेएम शारिब अली ने लूट एवं जानलेवा हमले के मामले में पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी विवेचना के आदेश थाना कोतवाली शहर पुलिस को दिया है।
गांव घासीवाला स्थित बंगाली कॉलोनी निवासी सपन राय ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि ज्योति वैद्य जो रोजगार सेविका है। उसने दो वर्ष पूर्व अपने मामा को लाभ पहुंचाने के लिए उसकी दो बीघा जमीन में खड़ी फसल को नष्ट करके रास्ता निकाल दिया था। उसके विरोध करने पर ग्राम प्रधानी के चुनाव में ज्योति वैद्य ने अपनी बहन प्रभा देवी को उसकी पत्नी रेनू के सामने खड़ा कर दिया। उसकी पत्नी चुनाव जीत गई। इस पर ज्योति वैद्य व उसके परिवार वाले उनसे रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन

28 जुलाई 2021 को सुफल वैद्य, तपन वर्मन, राजू, अंकुर चौधरी ने मित्तल पेट्रोल पंप के पास उसे उठा ले जाने का प्रयास किया। उसका मोबाइल छीन लिया। इस संबंध में थाने में शिकायत की गई। ज्योति वैद्य के विरुद्ध धरना प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद उसका ट्रांसफर कर दिया गया था। 28 मई 2022 को जब वह अपनी चकरोड पर मिट्टी डलवा रहा था। सुफल वैद्य, ज्योति वैद्य, तपन वर्मन, राजू लाठी-डंडे लेकर उसके साथ मारपीट की। उसने सरकारी अस्पताल में अपना मेडिकल कराया। मगर फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed