{"_id":"5f245cfe8ebc3e63e23691da","slug":"opposition-to-build-a-dumping-ground-in-gulalwali-nazibabad-news-mrt4940578140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलालवाली में डंपिंग ग्राउंड बनाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलालवाली में डंपिंग ग्राउंड बनाने का विरोध
विज्ञापन
नजीबाबाद के गुलालवाली में डंपिंग ग्राउंड भूमि के विरोध के लिए तहसील पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : NAZIBABAD
गुलालवाली में डंपिंग ग्राउंड बनाने का विरोध
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत गुलालवाली में नगरपालिका परिषद नजीबाबाद को कूड़ा डालने के लिए राजस्व विभाग द्वारा दी गई भूमि का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कूड़ा डालने आई एक दर्जन कूड़ा गाड़ियों को लौटा दिया।
ग्राम पंचायत गुलालवाली के ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील पहुंचकर गुलालवाली क्षेत्र में कूड़ा डालने के लिए डंपिंग ग्राउंड बनाने का विरोध किया। क्षेत्रीय ग्रामीणों सुखविंदर सिंह, राम सिंह, हरप्रीत सिंह, संदीप सिंह, अमर सिंह, चरनजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, मुकेश कुमार ने एसडीएम संगीता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्रीय ग्राम प्रधान प्रकाशो और सदस्यों ने राजस्व विभाग से हमसाज होकसर डंपिंग ग्राउंड के लिए आबादी के निकट भूमि उपलब्ध करा दी। ग्रामीणों को कहना था कि क्षेत्र में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज भी है। क्षेत्र में कूड़ा डाले जाने से ग्रामीणों और मेडिकल कॉलेज छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। तहसील पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने नगरपालिका परिषद नजीबाबाद की एक दर्जन कूड़ा गाड़ियों को वापस कर दिया। ग्रामीणों ने विरोध में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
आबादी से दूर बनाया गया है डंपिंग ग्राउंड : एसडीएम
नजीबाबाद। एसडीएम संगीता ने गुलालवाली क्षेत्र का दौरा किया। एसडीएम ने ग्रामीणों को बताया कि शासन की कूड़े-कचरे का रिसाइक्लिंग प्लांट लगाने की योजना के अंतर्गत नगरपालिका परिषद को कूड़े का डंपिंग ग्राउंड के लिए ग्राम पंचायत की जमीन उपलब्ध कराई है। एसडीएम ने डंपिंग ग्राउंड से आबादी काफी दूर होने की बात कहते हुए ग्रामीणों को अनावश्यक बाधा उत्पन्न न करने की सलाह दी।
विज्ञापन
पॉल्ट्री फार्म से भी फैल रहा प्रदूषण
नजीबाबाद। गुलालवाली तथा आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में हरियाणा के कुछ लोगों ने पॉल्ट्री फार्म लगाया है। मुर्गी पालन और अंडों से मुर्गी बच्चे बनाने के फार्म की गंदगी से गुलालवाली से सीतावाली, प्रेमपुरी क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है। डंपिंग ग्राउंड बनाने से कोविड-19 दौर में प्रदूषित वातावरण में रहना ग्रामीणों के लिए दूभर हो जाएगा।