सरकार की आर्थिक नीतियों का किया विरोध
बिजनौर, नजीबाबाद। नारर्दन रेलवे मेंस यूनियन ने सरकार की रेल निजीकरण तथा आर्थिक नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
एनआरएमयू के शाखा सचिव विक्रांत के नेतृत्व में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के नेतृत्व में रेल कर्मचारियों ने जन-जागरण सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को सरकार की नीतियों के खिलाफ सेमिनार और ऑनलाइन वेबीनार आयोजित की। रेल कर्मचारियों ने केंद्र सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है। इस दौरान रेलवे परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में चेतराम, विजेंद्र, तुषार भटनागर, शकील हैदर, खैराती, सर्वेश, जगदेव सिंह, गौरव, असलम, अंकुर, पवन शर्मा, मोहित, संत कुमार, हरप्रीत सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।