{"_id":"5f5a72d98ebc3e435b518e79","slug":"opposed-government-by-taking-out-bike-rally-nazibabad-news-mrt5007030105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रैली निकालकर किया सरकार का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रैली निकालकर किया सरकार का विरोध
विज्ञापन
बाइक रैली निकालकर किया सरकार का विरोध
नजीबाबाद। भाकियू लोक शक्ति और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने कृषि व्यापार अध्यादेश के विरोध में बाइक रैली निकाली और सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। इसके बाद किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
भाकियू लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत, युवा जिलाध्यक्ष अर्पण चौधरी, युवा ब्लॉक नितिन कुमार, मनीष चौधरी, संदीप चौधरी, हिमांशु सहरावत, दिपांशु सहरावत, शोभित चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने हरिद्वार मार्ग स्थित इंद्रलोक होटल से बाइक रैली निकाली। किसानों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसान विरोधी अध्यादेश में सुधार करने, किसान-मजदूर के हितों की रक्षा करने सहित विभिन्न मांगे शामिल थीं। वहीं, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अचल शर्मा के नेेतृत्व में भी किसानों ने नांगलसोती, मंडावली होते हुए नजीबाबाद तक बाइक रैली निकाली और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान अरविंद कुमार, सचिन राठी, मो. इरफान, आदित्य कुमार, सोनू मलिक, जीएस अंसारी, मंसूर अहमद, देशराज, नकुल, नाजिम बेग, राकेश कुमार, मो. जीशान, मो. आसिफ आदि मौजूद रहे।