फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Operators will make passengers aware of Corona

कोरोना के प्रति यात्रियों को जागरूक करेंगे परिचालक

Mon, 14 Dec 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Operators will make passengers aware of Corona
कोरोना के प्रति यात्रियों को जागरूक करेंगे परिचालक
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार बार-बार आगाह कर रही है कि खतरा अभी टला नहीं है। विभिन्न माध्यम से लोगों को चेताया जा रहा है। अब परिवहन निगम के परिचालक भी यात्रियों को कोरोना महामारी को लेकर सतर्कता बरतने को जागरूक करेंगे। इसके लिए बिजनौर डिपो के सभी परिचालकों को निर्देशित किया गया है।

दिल्ली में दोबारा बढ़ती महामारी की वजह से निर्णय लिया गया है। परिचालक यात्रा शुरू होने से यात्रियों को पहले मास्क पहनने, शारीरिक दूरी का पालन करने, झूठा न खाने आदि की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करेंगे। जिले के विभिन्न रूट पर रोडवेज बसों का संचालन होता है। वर्तमान में बिजनौर डिपो के पास लगभग 111 बसें हैं। इनमें 86 उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की हैं, जबकि 25 अनुबंधित शामिल हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहां से लोग बिजनौर जनपद में खूब आ और जा रहे हैं। ऐसे में बिजनौर में भी कोरोना भयानक रूप से फैल सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बिजनौर डिपो ने अब सुरक्षित सफर के साथ ही यात्रियों को यात्रा के समय कोरोना की जानकारी देने और सभी से कोविड-19 की हर गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा है। इसके लिए सभी परिचालकों को निर्देशित किया गया है। बिजनौर डिपो के एआरएम विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि परिचालकों को कार्यशाला में निर्देशित किया गया है कि वे यात्रा से पूर्व सभी यात्रियों को मास्क लगाने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed