{"_id":"6aa99adb6fd8fdcb000f06eb","slug":"operators-create-ruckus-over-data-at-the-satta-sugarcane-exhibition-fairoperators-create-ruckus-over-data-at-the-satta-sugarcane-exhibition-fair-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-190269-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: संचालकों का सट्टा गन्ना प्रदर्शन मेले में आंकड़ों को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: संचालकों का सट्टा गन्ना प्रदर्शन मेले में आंकड़ों को लेकर हंगामा
विज्ञापन
धामपुर। गन्ना सहकारी किसान समिति परिसर में मंगलवार से 10 दिवसीय सट्टा गन्ना प्रदर्शन मेला शुरू हुआ। पहले ही दिन किसानों और समिति के संचालकों (डायरेक्टरों) ने गन्ना विभाग के प्रदर्शित आंकड़ों को फर्जी बताते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि किसानों की आपत्तियों का समाधान नहीं किया जा रहा है। उनका कहना था कि जब निर्वाचित डायरेक्टरों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा, तो आम किसानों की समस्याओं का समाधान किस तरह हो रहा होगा। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
समिति सभापति मोहन सिंह उर्फ रामवीर सिंह ने मेले का उद्घाटन किया। गोष्ठी में डायरेक्टरों ने गन्ना पर्यवेक्षकों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। डायरेक्टर प्रतिनिधि दीपक कुमार चौहान ने आरोप लगाया कि डायरेक्टर राजीव कुमार अपने आंकड़ों में संशोधन के लिए पर्यवेक्षक को कई बार अभिलेख उपलब्ध करा चुके हैं, लेकिन अभी तक संशोधन नहीं किया गया। मामला बढ़ने पर भाकियू के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक चौहान और विजयपाल सिंह भी मंच पर पहुंच गए। उन्होंने लापरवाह पर्यवेक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसानों ने प्रशासन और धामपुर चीनी मिल से बारिश के बाद टूटी हुई सड़कों की तत्काल प्रभाव से मरम्मत कराने की मांग की है।
एससीडीआई अमित कुमार पांडे ने हंगामा शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में गन्ना समिति के विशेष सचिव विनोद कुमार, धामपुर चीनी मिल के सहायक उपाध्यक्ष संजीव कुमार और सभापति मोहन सिंह ने किसी तरह किसानों और डायरेक्टरों को शांत कराया।
विज्ञापन
पर्यवेक्षक पर होगी कार्रवाई
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडे ने पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह पर लगे आरोपों को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगने की बात कही। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया।
- आपत्तियों का कराया समाधान
अमित पांडे के अनुसार समिति क्षेत्र के 75 हजार किसान चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करते हैं। इनमें 35 हजार किसानों ने संशोधन के लिए आपत्तियां दर्ज कराई थीं, जिनका समाधान किया जा चुका है। मेला 25 सितंबर तक चलेगा और किसानों को आंकड़ों में सुधार का अंतिम मौका दिया जा रहा है।