{"_id":"5dd9795d8ebc3e54e2279df7","slug":"operation-of-large-cow-conservation-center-started-bijnor-news-mrt4551714185","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृहद गो संरक्षण केंद्र का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृहद गो संरक्षण केंद्र का संचालन शुरू
विज्ञापन
वृहद गो संरक्षण केंद्र का संचालन शुरू
बिजनौर। गांव छाछरीटीप में 1.20 करोड़ की लागत से बनी वृहद गो संरक्षण केंद्र अनौपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। केंद्र केंद्र में शुरूआत में 19 गोवंश रखे गए हैं। केंद्र को जल्दी ही शुरू किया जाएगा।
जिले में बड़े स्तर पर दो वृहद गो संरक्षण केंद्र बनने हैं। गांव छाछरीटीप में एक संरक्षण केंद्र का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। प्रशासनिक अधिकारी इस केंद्र का कई बार निरीक्षण भी कर चुके हैं। केंद्र में 250 से 300 गोवंश को रखने की व्यवस्था की गई है। किसी संस्था के माध्यम से केंद्र को संचालित किया जाएगा। केंद्र में अस्थाई गोशालाओं से 19 गोवंश को लाकर यहां पर रखा गया है। इन गोवंश के खाने-पीने व उपचार के लिए पूरी व्यवस्था कर दी गई है। जिले में बाकी जगह पर जो अस्थाई गोशालाएं बनी हैं उनसे भी गोवंश को यहीं पर लाकर रखा जाएगा। दूसरी गोशाला का निर्माण अफजलगढ़ ब्लॉक में कराया जाएगा। यहां भी बड़े पैमाने पर निराश्रित गोवंश को रखा जाएगा।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.भूपेंद्र सिंह के अनुसार गो संरक्षण केंद्र अभी अनौपचारिक रूप से शुरू किया गया है। जल्दी ही इसे विधिवत शुरू किया जाएगा। केंद्र में लाए गए पशुओं के आहार व सर्दी से बचाने के लिए सभी व्यवस्था कर दी गई है।