फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Operation of Garhwal Express stopped, Railways removed from operating list

गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन बंद, रेलवे ने संचालन सूची से हटाया

Tue, 05 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Operation of Garhwal Express stopped, Railways removed from operating list
नजीबाबाद का रेलवे स्टेशन परिसर। - फोटो : NAZIBABAD
गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन बंद, रेलवे ने संचालन सूची से हटाया
विज्ञापन

एजाज अहमद
नजीबाबाद (बिजनौर)। कोटद्वार से दिल्ली के बीच गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन अब नहीं होगा। रेलवे ने ट्रेन संचालन टाइम टेबल सूची से गढ़वाल एक्सप्रेस को हटा दिया है। कोटद्वार से दिल्ली के बीच अब एकमात्र सिद्घबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का ही संचालन होगा।
कोटद्वार से दिल्ली के लिए चार मार्च 2021 को रेल मंत्रालय ने सिद्घबली जनशताब्दी एक्सप्रेस 04047 और 04048 का संचालन शुरू किया था। जनशताब्दी एक्सप्रेस का कोटद्वार स्टेशन से चलने का समय अपराह्न 3:50 बजे और दिल्ली पहुंचने का समय रात्रि 10:20 बजे रखा गया था। लगभग यही समय कोरोना काल में रद्द चल रही गढ़वाल एक्सप्रेस का था। सिद्घबली जनशताब्दी एक्सप्रेस संचालन के समय गढ़वाल एक्सप्रेस के स्थान पर सिद्घबली जनशताब्दी एक्सप्रेस संचालित करने का समाचार अमर उजाला ने प्रकाशित किया था। समाचार सुर्खियों में आने के बाद रेलवे ने उत्तराखंड के जनप्रतिनिधियों के दबाव में यह दावा किया था कि कोरोना काल में रद्द चल रहीं ट्रेनों में गढ़वाल एक्सप्रेस रद्द ट्रेनों की सूची में शामिल है। रेल मंत्रालय ने छह माह के बाद अब गढ़वाल एक्सप्रेस को बंद करने का फैसला लेते हुए रेलवे टाइम टेबल सूची से पृथक कर दिया है। कोटद्वार से दिल्ली के बीच अब केवल सिद्घबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ही संचालित होगी। रेलवे द्वारा गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन बंद करने से उत्तराखंड और मैदानी क्षेत्र के यात्रियों को महंगे किराए के सफर पर विवश होना होगा। (संवाद)
विज्ञापन

वर्जन
गढ़वाल एक्सप्रेस को रेलवे टाइम टेबल से फिलहाल हटाया गया है। जब चलेगी तो उसे सूची में शामिल कर लिया जाएगा
- सुधीर कुमार, सीनियर डीसीएम मुरादाबाद
किराया अधिक देकर सफर को मजबूर
- गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन बंद करने से आम यात्रियों को अब महंगे किराए पर सफर करने के लिए विवश होना पड़ेगा। गढ़वाल एक्सप्रेस में नजीबाबाद से बिजनौर का साधारण श्रेणी का किराया 30 रुपये और दिल्ली का 100 रुपये था जबकि सिद्घबली जनशताब्दी एक्सप्रेस में नजीबाबाद से बिजनौर का वर्तमान किराया 70 रुपये और दिल्ली तक का 135 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच जल्द चलेंगी पैसेंजर ट्रेन
नजीबाबाद। कोराना काल से बंद पैसेंजर ट्रेनों का नजीबाबाद से कोटद्वार और गजरौला के बीच जल्द संचालन शुरू होगा। रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों का संचालन का टाइम टेबल जारी कर दिया है। ट्रेन संचालन की तिथियां जल्द घोषित होने की संभावना है। नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में 04387 प्रात: 8:55 बजे नजीबाबाद से चलकर 9:45 बजे कोटद्वार पहुंचेगी। वापसी में 04388 कोटद्वार से 10:10 बजे चलकर प्रात: 11 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी। 04389 प्रात: 11:25 बजे नजीबाबाद से रवाना होकर 12:15 बजे कोटद्वार पहुंचेगी। वापसी में 04390 दिन में 12:55 बजे कोटद्वार से चलकर दिन में 2:05 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी। 04391 सायं 5:15 बजे नजीबाबाद से रवाना होकर शाम 18:05 बजे कोटद्वार पहुंचेगी। वापसी में 04392 शाम 6:30 बजे कोटद्वार से चलकर शाम 7:20 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी। 01613 रात्रि 8:20 बजे नजीबाबाद से रवाना होकर रात्रि 9:15 बजे कोटद्वार पहुंचेगी। कोटद्वार से 01614 प्रात: 7:20 बजे रवाना होकर प्रात: 8:15 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी।

नजीबाबाद से गजरौला के लिए चलेगी अतिरिक्त ट्रेन
नजीबाबाद से गजरौला के लिए 04338 शाम 5:05 बजे गजरौला के लिए संचालित किए जाने का टाइम टेबल जारी किया गया है। वर्तमान में 04334 गजरौला के लिए सवेरे 8 बजे नजीबाबाद से संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed