{"_id":"615c99c08ebc3e607647c849","slug":"operation-of-crushers-started-in-nangalsoti-area-nazibabad-news-mrt55940227","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगलसोती क्षेत्र में कोल्हुओं का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगलसोती क्षेत्र में कोल्हुओं का संचालन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती क्षेत्र में कोल्हुओं का संचालन शुरू
नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती क्षेत्र में कोल्हुओं का संचालन शुरू हो गया है। कोल्हू संचालकों ने इस बार गन्ने का दाम 250 रुपये प्रति क्विंटल रखा है।
नांगलसोती क्षेत्र के नांगल, खानपुर, आलम सराय, कोट सराय, जीतपुर, शहजादपुर आदि गांव में करीब 50 से अधिक कोल्हुओं का संचालन किया जाता है। क्षेत्र में कोल्हू संचालक करीब पांच हजार क्विंटल गन्ने की पेेराई कर करीब छह से सात सौ क्विंटल गुड़ तैयार करते हैं। हालांकि अभी क्षेत्र में शहजादपुर तिराहे स्थित एक ही कोल्हू का संचालन हुआ है, लेकिन अन्य कोल्हू संचालकों ने काल्हू संचालन की तैयारियां शुरू कर दी है। गुड़ कारोबारी राजवीर सिंह, तेजपाल सिंह, मोनू, नितिन का कहना है कि नांगलसोती क्षेत्र के कोल्हूओं में निर्मित गुड़ मिठास, शुद्धता और छोटे आकार का होने के कारण उत्तर प्रदेश सहित दूसरे राज्यों में भी पहचान रखता है। उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के गुड़ कारोबारी भी किरतपुर गुड़ मंडी से गुड़ खरीदने आते हैं। उधर, कोल्हू संचालक मोहम्मद तालिब का कहना है कि वह 250 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना खरीद रहे हैं। अभी किरतपुर गुड़ मंडी में गुड़ नहीं जा रहा है, जिसे फुटकर में ही 3500 रुपये क्विंटल बेचा जा रहा है।