{"_id":"61fc1fe7d892c153d6423aa4","slug":"operation-of-canceled-trains-will-start-from-march-2-nazibabad-news-mrt575698724","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मार्च से शुरू होगा रद्द ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मार्च से शुरू होगा रद्द ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मार्च से शुरू होगा रद्द ट्रेनों का संचालन
नजीबाबाद। रेलवे द्वारा नजीबाबाद से गुजरने वाली रद्द दो ट्रेनों का संचालन मार्च के प्रथम पखवाड़े से शुरू किया जाएगा।
रेलवे ने कोहरे के कारण नजीबाबाद से गुजरने वाली जनता एक्सप्रेस और न्यू ऋषिकेश-प्रयागराज संगम (इलाहाबाद) एक्सप्रेस का संचालन दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में रद्द किया था। न्यू ऋषिकेश से प्रयागराज के बीच संचालित रद्द चल रही 14239 अप और 14240 डाउन एक्सप्रेस ट्रेन तथा देहरादून से वाराणसी के बीच संचालित जनता एक्सप्रेस 14265 अप और 14266 डाउन का संचालन रेलवे दो मार्च से फिर से शुरू करेगा।
नजीबाबाद में तैनात सीएमआई आरके सिंह ने बताया कि नजीबाबाद से गुजरने वाली रद्द ट्रेनों का दो मार्च से संचालन फिर से शुरू किए जाने के लिए रेलवे ने दोनों ट्रेनों में तत्काल प्रभाव से आरक्षण सुविधा शुरू कर दी है। संवाद