फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Operation All Out: Checking at 68 places, seven caught

बिजनौर - ऑपरेशन ऑल आउट : 68 स्थानों पर चेकिंग, सात पकड़े

Sun, 05 Feb 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 05 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Operation All Out: Checking at 68 places, seven caught
बिजनौर में शनिवार की रात फोर्स के साथ वाहनों की चैकिंग करते सीओ अनिल कुमार।
- शनिवार रात दस बजे के बाद सड़कों पर रहे पुलिस अफसर
विज्ञापन

- बाॅर्डर समेत अन्य स्थानों पर नाकेबंदी कर की गई वाहनों की चेकिंग
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में ऑपरेशन ऑल आउट के तहत एक साथ 68 जगहों पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली। जिसमें पुलिस ने सात लोगों को पकड़ा है। जिनके पास से कच्ची शराब और एक तमंचा बरामद किया गया।
शनिवार शाम डीआईजी शलभ माथुर ने मुरादाबाद परिक्षेत्र के सभी जिलों में ऑपरेशन ऑल आउट चलाने के निर्देश जारी किए। फिर क्या था, पुलिस अफसरों का अमला भी दौड़ पड़ा। एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर बिजनौर बैराज पर नाकेबंदी करते हुए एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिटी अनिल कुमार की अगुवाई में पुलिस ने एक वाहन की तलाशी ली। लोगों से आवाजाही की वजह मालूम की गई। शहर कोतवाल नरेंद्र गौड़ भी शामिल रहे। इसके बाद अफसर हल्दौर पहुंच गए। जहां बालकिशनपुर चौराहे पर बैरियर लगाते हुए स्टेट हाईवे पर वाहनों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

रात दस बजे से 11 बजे तक जिले में 68 स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान सात आरोपी पकड़े गए। जिनसे 90 लीटर कच्ची शराब और एक तमंचा बरामद हुआ। एएसपी सिटी ने बताया कि गोतस्करी, छिनैती और अवैध शराब के लिप्त अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए यह चेकिंग अभियान चला। कोतवाली देहात में एएसपी देहात रामअर्ज ने मोर्चा संभाला। उन्होंने थानाध्यक्ष कोतवाली देहात सुनील कुमार के साथ मिलकर हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर चेकिंग कराई। नगीना में कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ, नजीबाबाद में कोतवाल राधेश्याम और किरतपुर में हाईवे पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चेकिंग करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामपुर के नींदड़ू में एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल की अगुवाई में चेकिंग हुई। जिलेभर में 68 जगहों पर नाकेबंदी करते हुए चेकिंग की गई। मुरादाबाद परिक्षेत्र में चेकिंग में भी बिजनौर अव्वल रहा, क्योंकि मुरादाबाद में 44, अमरोहा में 33, रामपुर में 37 और संभल में 38 जगहों पर ही चेकिंग हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed