फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Opening of Najibabad bypass by December becomes a challenge

Bijnor News: दिसंबर तक नजीबाबाद बाईपास चालू करना बना चुनौती

Tue, 19 Nov 2024 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Opening of Najibabad bypass by December becomes a challenge
नजीबाबाद/बिजनौर। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के नजीबाबाद बाईपास को दिसंबर तक चालू करना एनएचएआई के लिए चुनौती बना है। ठेकेदार को दो दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। बाईपास चालू होने से लोगों को नजीबाबाद में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर की नजीबाबाद इकलौती तहसील है, जहां से दो फोरलेन हरिद्वार से काशीपुर और मेरठ-नजीबाबाद गुजर रहे हैं। दोनों फोरलेन हाईवे के बाईपास भी निर्माणाधीन हैं। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के लिए नजीबाबाद में 598 करोड़ रुपये की लागत से 10 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जा रहा है, जो कि जलालाबाद से शुरु होकर कोटद्वार रोड पर किसान सहकारी चीनी मिल तक बनेगा।
विज्ञापन

यह बाईपास फोरलेन मार्ग नंगला पिथौरा, साहनपुर क्षेत्र से होता हुआ समीपुर रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र से गुजरकर किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद तक पहुंचेगा। नेशनल हाईवे प्राधिकरण का दावा है कि बाईपास का निर्माण करीब 80 फीसदी पूरा कर लिया गया है। एनएचएआई दिसंबर तक नजीबाबाद बाईपास का निर्माण कार्य पूरा करने का दावा कर रहा है। बाईपास के चालू होने से उत्तराखंड के पौड़ी जाने के लिए सफर आसान होगा। साथ ही नजीबाबाद को जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चीनी मिल के पास कई जगहों पर चौड़ीकरण कार्य जारी
नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल के निकट नजीबाबाद बाईपास मार्ग का चौड़ीकरण कार्य जारी है। कई जगहों पर सड़क निर्माण अधूरा पड़ा है। समीपुर के निकट ओवरब्रिज को दोनों दिशा की सड़क से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर तक नजीबाबाद बाईपास का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

- मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे को जोड़ने के लिए नजीबाबाद बाईपास पर तेजी से काम चल रहा है। संबंधित ठेकेदार को दो दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। - सरफरार्जुरहमान, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed