फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Open UP State Taekwondo Championship begins

ओपन यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू

Sun, 20 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Open UP State Taekwondo Championship begins
ओपन यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। जिला बिजनौर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय ओपन यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। उद्घाटन योग गुरु डॉ. विश्वपाल जयंत ने किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों से हार-जीत की भावना त्याग कर खेल भावना को महत्व देने की सलाह दी।
शनिवार को चैंपियनशिप के प्रथम दिन सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं के रोचक मुकाबले आयोजित किए गए। पूमसे शैली में आयोजित ताइक्वांडो में बिजनौर के तरु चौधरी, रिंकी आर्य, हेमलता ने गोल्ड मेडल जीते। क्योरेगी शैली में आयोजित अंडर-21 किलोग्राम बालक वर्ग में लखनऊ के पुनीत उपाध्याय ने गोल्ड, शामली के लक्ष्य ने सिल्वर और लखनऊ के दिवास शुक्ला ने ब्रांज मेडल जीते। अंडर-23 किलोग्राम वर्ग में बिजनौर के आयुष्मान ने गोल्ड, ऐटा के शाहिद अली ने सिल्वर और कानपुर के इशांत व गाजियाबाद के वैभव ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। अंडर-25 किलोग्राम वर्ग में आगरा के अमन कुमार ने गोल्ड, बरेली के अक्षय शर्मा ने सिल्वर, बरेली के ऋषभ और बिजनौर के सोहम मिश्रा ने ब्रांज मेडल पर कब्जा किया।
विज्ञापन

बालिका अंडर-18 वर्ग में कानपुर की आरोही सिंह, बलरामपुर की ऊनातीमदी त्रिपाठी और बलरामपुर की प्राची शुक्ला ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल जीते। अंडर-38 किलोग्राम वर्ग में सहारनपुर की समन नियाजी ने गोल्ड, लखनऊ की अंशिका और यहीं की इशा शुक्ला ने क्रमश: सिल्वर और ब्रांज मेडल पर कब्जा किया। अंडर-41 किलोग्राम वर्ग में लखनऊ की नगमा परवीन ने गोल्ड, फर्रुखाबाद की कशिश ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के सचिव सी. शर्मा, गेस्ट ऑफ ऑनर वीरेंद्र पाल सिंह, ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कटियार एवं चैंपियनशिप के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. एमएस भंडारी, राजीव गुप्ता ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। कोच राजू राजपूत, निखिल शर्मा, नसीम अहमद, जीवन सिंह, रिंकू शर्मा, अमन वर्मा के निर्देशन में प्रतिस्पर्धाएं संपन्न हुईं। खुशी चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. संदीप मिश्रा, अंकिता ध्यानी, रविंद्र कुमार, शुभम रौतेला, शिक्षा अस्वाल ने प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दीं। इस अवसर पर प्रदीप डेजी, जयप्रकाश शर्मा, पुनीत मेहरा, जितेंद्र कक्कड़, जितेंद्र जैन, राजीव गुप्ता सहित अनेक खेल प्रतिभाएं उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्य एमएस भंडारी और गौरवी नेगी, ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed