फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Open libraries started in 85 gram sabhas of Nahtaur block

Bijnor News: नहटौर ब्लॉक की 85 ग्राम सभाओं मेंं ओपन पुस्तकालय शुरू

Tue, 10 Oct 2023 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Open libraries started in 85 gram sabhas of Nahtaur block
नहटौर ब्लाक की 96 पंचायतोंं में होना है पुस्तकालयों का निर्माण
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं गांवों में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे
पंचायतों की ओर से 24 घंटे बिजली-पानी की भी व्यवस्था की गई


सतीश शर्मा

धामपुर। अब छात्र-छात्राएं गांवों में आसानी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। पंचायती राज व्यवस्था के तहत नहटौर ब्लाक क्षेत्र की 96 ग्राम सभाओं में से 85 पंचायतों में ओपन पुस्तकालय चालू हो गए हो गए। इन पुस्तकालयों में पंचायतों की ओर से 24 घंटे बिजली-पानी की भी व्यवस्था की गई है।
सहायक विकास अधिकारी आईएसबी दीनदयाल सिंह ने बताया कि पंचायती ग्राम राज्य व्यवस्था के अंतर्गत ब्लॉक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में पुस्तकालयों का निर्माण किया जा रहा है। नहटौर ब्लॉक में 96 ग्राम पंचायतें हैं । इनमें से अब तक 85 ग्राम सभाओं में पुस्तकालय बनकर चालू हो चुके हैं। ग्राम पंचायत की ओर से विभिन्न प्रतियोगिता की परीक्षाओं की तैयार करने के लिए भी पुस्तकें उपलब्ध कराई गई है। न केवल बिजली की व्यवस्था की गई है, बल्कि इनवर्टर भी लगाए गए है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बसेड़ा खुर्द, चक गोवर्धन में बने पुस्तकालयों का निरीक्षण किया। पुस्तकालयों में कंप्यूटर शिक्षा की भी व्यवस्था की गई है। सभी पुस्तकालय ओपन है। पंचायतों की ओर से इन्हें कभी भी बंद नहीं किया जाता। गांव के लोग और छात्र-छात्राएं 24 घंटे इनका लाभ उठा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचायतों में पहली बार हुई ऐसी व्यवस्था

ग्रामीण पंकज कुमार शर्मा, सुनील कुमार, अनीता रानी, राजवीर शर्मा, कपिल कुमार का कहना है कि पहले कभी भी ऐसी व्यवस्था पंचायत में नहीं हुई, जैसी डबल इंजन की सरकार में हुई है। पंचायत के हर वर्ग और जाति के व्यक्तियों और बच्चों को इन पुस्तकालयों का लाभ मिल रहा है।


सीसीटीवी कैमरे और चौकीदार भी तैनात

पंचायतों की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से चौकीदारों की व्यवस्था की गई है। पुस्तकालय के भीतर और बाहर कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed