फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Only the people of Valmiki society should be made cleaning workers'

‘वाल्मीकि समाज के लोग ही बनाए जाएं सफाई कर्मचारी’

Mon, 13 Sep 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
'Only the people of Valmiki society should be made cleaning workers'
‘वाल्मीकि समाज के लोग ही बनाए जाएं सफाई कर्मचारी’
विज्ञापन

बिजनौर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। डीएम को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को देकर सफाई कर्मी पद पर केवल वाल्मीकि समाज की नियुक्ति की मांग की। धरने में वक्ताओं ने कहा कि वाल्मीकि समाज को बेरोजगारी की ओर धकेलने की कोशिश की जा रही है। सरकार ने मैला प्रथा में चयनित लोगों को कोई लाभ नहीं दिया है। वाल्मीकि समाज की आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। ज्ञापन में वाल्मीकि प्रकट दिवस पर अवकाश घोषित करने, वाल्मीकि समाज की जनगणना कराकर अलग से आरक्षण देने, आउटसोर्सिंग ठेका कर्मचारियों को नियमित करने और समान काम का समान वेतन देने, सफाई कर्मचारियों के सभी पदों पर केवल वाल्मीकि समाज को ही नियुक्ति देने की मांग की गई। एक सप्ताह में मांगों पर सुनवाई न होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान मोनू कुमार, जसवंत सिंह, कमला, पूनम, रीना, रमेश, सविता, सुनीता, मदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed