{"_id":"60db5db98ebc3ec25319c9b8","slug":"only-one-corona-infected-in-2376-investigation-report-in-the-district-bijnor-news-mrt5450858190","type":"story","status":"publish","title_hn":"2376 जांच रिपोर्ट में केवल एक युवती कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2376 जांच रिपोर्ट में केवल एक युवती कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 2376 जांच रिपोर्ट में केवल एक कोरोना संक्रमित
बिजनौर। मंगलवार को जिले में कुल 2526 लोगों की कोरोना जांच की गई, जबकि प्रयोशाला से 2376 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से केवल एक युवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 2375 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। ठीक होने वालों की स्थिति पर नजर डालें तो अब तक कुल 14 हजार 589 मरीजों ने कोरोना को हराया है और 107 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। अब एक्टिव केस घटकर 15 पर पहुंच गए हैं।
जनपद में अब कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के आंकड़ों में सुधार होने लगा है। मंगलवार को केवल एक युवती कोरोना संक्रमित मिली। अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हजार 711 हो गई है। इनमें से 14 हजार 589 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना से जंग जीती है, जबकि 107 मरीजों ने जान गंवाई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले घटकर 15 रह गए हैं। सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल के अनुसार मंगलवार को मिला नया मरीज नूरपुर इलाके के गांव गोहावर मल्लू निवासी 28 वर्षीय युवती है। संवाद