फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Only memories left of Lal Bahadur Shastri hockey tournament

लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट की बची हैं केवल यादें

Fri, 28 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Only memories left of Lal Bahadur Shastri hockey tournament
खिलाड़ी अमन चौधरी। - फोटो : BIJNOR
लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट की बची हैं केवल यादें
विज्ञापन

बिजनौर। लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट ने सालों तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित कराए हैं, लेकिन वित्तीय अभाव के कारण कई साल से यह टूर्नामेंट बंद हैं। टूर्नामेंट बंद हो जाने के बाद भी पुराने हॉकी प्रेमियों की बीच इसकी यादें ही बची हैं।
लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद 1966 में की गई थी। जिला ओलंपिक संघ के सेक्रेटरी और उस समय के हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 1980 तक टूर्नामेंट समिति राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित कराती रही। उसके बाद करीब दस साल तक किन्हीं कारणों से समिति बंद रही। 1990 में डीएवी कॉलेज के तत्कालीन प्रधानाचार्य वीके शर्मा को समिति का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। उसके बाद करीब दो साल तक ही समिति ने टूर्नामेंट कराए लेकिन वित्तीय संकट के चलते एक बार फिर बंद हो गई। अंतिम टूर्नामेंट तत्कालीन एसपी डॉ. कश्मीर सिंह के सहयोग से उनके समय में हुआ। इस टूर्नामेंट में देश की महत्वपूर्ण टीम के अतिरिक्त जापान, स्पेन, चीन आदि कई देशों की हॉकी टीमें हर साल हिस्सा लेने आती थीं। तब से समिति आज तक जीवित नहीं हो पाई। हॉकी प्रेमियों के मन में लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट की केवल यादें ही रह गई हैं।
विज्ञापन

टूर्नामेेंट की आयोजक समिति में डीएम पदेन अध्यक्ष, दैनिक उत्तर भारत टाइम्स के स्वामी राजेंद्र पाल सिंह कश्यप उपाध्यक्ष, चौधरी गुरचरण सिंह सेक्रेटरी, श्रीराम गंभीर कोषाध्यक्ष हुआ करते थे। पुरुष हॉकी टीम में जनपद के जम्मनलाल शर्मा ने और महिला टीम के लिए रजिया जैदी ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। देश को कई पदक दिलाए। बिजनौर के कई खिलाड़ियों ने नेशनल और स्टेट लेवल हॉकी में बिजनौर की तरफ से खेला है। इनमें हॉकी खिलाड़ी त्रिलोकी नाथ, बाबू जगन्नाथ प्रसाद, केएस सप्रु, चेतन स्वरूप विश्नोई, महेंद्र खन्ना आदि प्रमुख हैं। महिला हॉकी में साधना अग्रवाल और रजिया जैदी ने बिजनौर का नाम रोशन किया है। रजिया एशियार्ड हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी टीम की कप्तान भी रही हैं। सुरेंद्र कुमार का कहना है कि नई समिति का गठन इसे फिर से जीवित किया जाना चाहिए, ताकि इसे फिर से एक नई पहचान मिल सके और बिजनौर के युवाओं में हॉकी के प्रति जोश भरा जा सके।

खिलाड़ी अक्षय राठी।

खिलाड़ी अक्षय राठी।- फोटो : BIJNOR

देशराज सिंह।

देशराज सिंह।- फोटो : BIJNOR

स्केटिंग हॉकी खिलाड़ी शुभम तोमर।

स्केटिंग हॉकी खिलाड़ी शुभम तोमर।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed