फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Only 100 got sweaters

1250 विद्यार्थियों में से 100 को ही मिले स्वेटर

Sat, 04 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Only 100 got sweaters
1250 विद्यार्थियों में से 100 को ही मिले स्वेटर
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले नि:शुल्क स्वेटर वितरण में अफसरों की खूब मनमानी चल रही है। कड़ाके की ठंड में भी नगर क्षेत्र के स्कूलों के विद्यार्थी स्वेटर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। नगर क्षेत्र में अभी तक 100 ही स्वेटर वितरित हो पाए हैं। जबकि नगर क्षेत्र में 1250 छात्र हैं।
शासन के निर्देश पर परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क स्वेटर उपलब्ध कराने के निर्देश थे। नवंबर के आखिरी सप्ताह में जिले के स्कूलों में स्वेटर वितरण कराए गए। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में डीएम रमाकांत पांडेय से बच्चों को स्वेटर वितरित करा एक सप्ताह के भीतर नगर क्षेत्र के सभी स्कूलों के बच्चों को स्वेटर वितरण कराने का आदेश जारी किया था। लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी नगर क्षेत्र के अन्य दो दर्जन स्कूलों में अभी तक बच्चों को स्वेटर नहीं मिल पाए हैं। शिक्षक बताते हैं कि दूसरे जिले की एक फर्म द्वारा स्वेटर उपलब्ध कराने थे। लेकिन नगर क्षेत्र में अभी तक 100 ही स्वेटर वितरित हो पाए हैं। जबकि नगर क्षेत्र में 1250 छात्र हैं। अन्य छात्रों को स्वेटर कब मिलेंगे, किसी को नहीं पता। नगर क्षेत्र के चाहशीरी, मिर्दगान, जाटान सहित विभिन्न स्कूलों में बिना स्वेटर के ही बच्चे आते हैं। शासन से आए स्वेटर बीआरसी केंद्रों पर जमा हैं। स्कूूलों में क्यों नहीं भेजे जा रहे किसी को नहीं पता।
विज्ञापन

स्वेटर का साइज बना है आफत
विद्यार्थियों को मिलने वाले स्वेटर नगर क्षेत्र में नहीं मिलने के पीछे स्वेटर का साइज ही अफसरों के लिए आफत बना हुआ है। दूसरे विकास क्षेत्रों में 26, 28 नंबर के स्वेटर तो उपलब्ध बताए जाते हैं पर अन्य बडे़ साइज के स्वेटर उपलब्ध नहीं हैं। इस साइज के स्वेटर कक्षा एक व दो के छात्र छात्राओं के लिए ही हैं। जबकि कक्षा तीन से लेकर आठ तक के छात्रों के बड़े साइज के स्वेटर चाहिए। हल्दौर के खंड शिक्षा अधिकारी पीके कौशिक की मानें तो बीआरसी हल्दौर में 26 व 28 नंबर के स्वेटर करीब एक हजार रखे हुए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले ही शासन को स्वेटर वितरण की सूचना भेज दी है। जबकि जिले में हजारों छात्र स्वेटर मिलने से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वेटर वितरण की हो जांच
बच्चों के स्वेटर को लेकर अब जांच की मांग उठने लगी है। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल राठी के मुताबिक बच्चों को समय पर स्वेटर उपलब्ध कराए जाने चाहिए थे। वितरण में घोर लापरवाही बरती गई है। संबंधित फर्म की जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। दूसरी ओर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी छात्र छात्राएं स्वेटर मिलने से वंचित हैं। पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed