{"_id":"5e2895778ebc3e7e583b1a5f","slug":"online-trading-started-in-mandi-samiti-nazibabad-news-mrt465242181","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मंडी समिति में ऑनलाइन ट्रेडिंग कर सकेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मंडी समिति में ऑनलाइन ट्रेडिंग कर सकेंगे किसान
विज्ञापन
नजीबाबाद के डवाकरा हॉल में आढ़तियों व किसानों को ऑन लाइन की जानकारी देते मंडी उपनिदेशक कैलाश भार?
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मंडी समिति में ऑनलाइन ट्रेडिंग कर सकेंगे किसान
नजीबाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति नजीबाबाद को नेटवर्क माध्यम से देशभर की अन्य मंडी समिति से जोड़ा गया। मंडी समिति के नेटवर्क से जुड़ जाने से किसान अपने उत्पाद को अन्य मंडी में बेचकर बेहतर दाम ले सकेंगे।
मंडी परिषद मुरादाबाद के उपनिदेशक कैलाश भार्गव, उपनिदेशक निर्माण वीपी सिंह ने मंडी समिति सचिव संभव तोमर एवं व्यापारियों की मौजूदगी में कृषि उत्पादन मंडी समिति नजीबाबाद को नेटवर्क के माध्यम से देशभर की मंडी समितियों को जोड़ते हुए मंडी समिति को आनलाइन किया। उन्होंने बताया कि मंडी समिति के आनलाइन होने से किसान अपने उत्पाद को उचित दाम पर बेच सकेगा। उन्होंने बताया कि मंडल की चार मंडी समितियों में पुरस्कार परियोजना चल रही है। अमरोहा, संभल, हसनपुर, नजीबाबाद को परियोजना में शामिल किया गया है। परियोजना के अंतर्गत किसान और व्यापारी ऑनलाइन ट्रेडिंग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना में 76 किसानों को लाभान्वित किया है। इस अवसर पर हरीश कुमार, अर्जुन सिंह, हफीज अहमद अंसारी, हाजी अय्यूब, फहीम अहमद, मो.जावेद, अदनान, इफ्तखार अहमद, नदीम अहमद मौजूद रहे।
मंडी समिति की 11 दुकानों की हुई नीलामी
नजीबाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति नजीबाबाद की 11 दुकानों की नीलामी हुई। शेष चार दुकानों की नीलामी बाद में की जाएगी। मंडी परिषद मुरादाबाद के उपनिदेशक कैलाश भार्गव की देखरेख में मंडी समिति की दुकानों की नीलामी हुई। उपनिदेशक ने शपथ पत्र के आधार पर एक मंडी आढ़ती का लाइसेंस निरस्त करने मंडी सचिव को आदेश दिए। इस अवसर पर अनेक व्यापारी व किसान मौजूद रहे।