{"_id":"64651eb193c762aed50a335a","slug":"online-ticket-system-started-again-in-roadways-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-3305-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - रोडवेज में दोबारा शुरू हुई ऑनलाइन टिकट व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - रोडवेज में दोबारा शुरू हुई ऑनलाइन टिकट व्यवस्था
Thu, 18 May 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 18 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
- वेबसाइट हैक हो जाने से ऑनलाइन टिकट बुकिंग व्यवस्था रुक गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की वेबसाइट हैक हो जाने से ऑनलाइन टिकट बुकिंग व्यवस्था रुक गई थी। वेबसाइट चलने के बाद बुधवार से दोबारा ऑनलाइन टिकट की सुविधा शुरू की गई है। अब यात्री परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर टिकट ऑनलाइन करा सकते हैं।
परिवहन निगम की वेबसाइट पर 25 अप्रैल को साइबर अटैक करके हैकर्स ने डाटा हैक कर लिया था। जिसके बाद से सभी सेवाएं बंद हो गई थी। मगर अब परिवहन में फिर से व्यवस्था पटरी पर लौट रही है। टिकट मशीन से टिकट बनने लगे हैं। टिकट का ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा शुरू हो गई, लेकिन ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा शुरू नहीं हो पाई थी। मुख्यालय से 20 मई तक ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद 17 मई को ही ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है।
वेबसाइट हैक होने से पहले सप्ताह में 10 यात्री टिकट की ऑनलाइन बुकिंग कर रहे थे। मगर अब एक भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग नहीं किया जा रहा है। यह व्यवस्था बिजनौर से लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस में शुरू की गई है। ऑनलाइन बुकिंग पटल प्रभारी धीरेंद्र कुमार का कहना है कि अभी लोग ऑनलाइन टिकट बुकिंग को लेकर जागरूक नहीं हैं।