फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Online programs of Reading Month start in schools from today

स्कूलों में आज से रीडिंग मंथ के ऑनलाइन कार्यक्रम होंगे शुरू

Tue, 13 Jul 2021 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Online programs of Reading Month start in schools from today
स्कूलों में आज से रीडिंग मंथ के ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सभी बोर्ड के स्कूलों में 14 जुलाई आज से रीडिंग मंथ के आनलाइन कार्यक्रम शुरू होंगे। इसके अंतर्गत एक माह तक विभिन्न शैक्षिक आयोजन होगा। जिनके द्वारा शिक्षकों व छात्रों को रीडिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
रीडिंग मंथ की तैयारी को लेकर 13 जुलाई आज ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें जिले के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई व मदरसा बोर्ड के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता वर्धमान कालेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. जूही अग्रवाल ने ई शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला। जीआईसी बिजनौर के प्रवक्ता राकेश कुमार शर्मा व सचिन भारद्वाज ने 14 जुलाई से 14 अगस्त तक रिडिंग मंथ में होने वाले कार्यक्रम की बिंदुवार जानकारी दी। मुख्य अतिथि एवं डीआईओएस राजेश कुमार ने कहा कि नियमित अध्ययन बौद्धिक विकास में सहायक है। शिक्षक वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से छात्रों को नियमित रीडिंग के प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि रीडिंग मंथ के कार्यक्रम में शिक्षाविदों की भागीदारी रहेगी। डीएम उमेश मिश्र की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। डीएम आनलाइन छात्रों से जुड़कर रीडिंग के लिए प्रोत्साहित करेंगे। कार्यक्रम की नियमित निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed