फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Online competition held in schools

स्कूलों में कराई गई ऑनलाइन प्रतियोगिता

Fri, 25 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Online competition held in schools
स्कूलों में कराई गई ऑनलाइन प्रतियोगिता
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय मीना मंच की ओर से मीना का जन्मदिन ऑनलाइन प्रतियोगिता करा कर मनाया गया। प्रतियोगिता में कोरोना बचाव के सुझाव पर पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई गई।
परिषदीय प्राइमरी व उच्च प्राइमरी विद्यालय में बने मीना मंच पर छात्र-छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश दिया जाता है। 24 सितंबर को मीना का जन्मदिन मनाया जाता है। कोरोनावायरस के चलते स्कूलों में छात्र-छात्राएं नहीं आ रहे हैं, पर इस बार स्कूलों की ओर से उनके जन्मदिन पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित कराए गए। जूनियर हाईस्कूल फरीदपुर की में कई छात्रों ने ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। छात्रों की ओर से बनाए गए। पोस्टर पर कोरोना वायरस से बचाओ के चित्र बने। शिक्षक ताजी वीर सिंह देवरा ने बताया कि प्रतियोगिता में नसीम नजाकत, उजमा परवीन, कृतिका सहित कई छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय
बिजनौर। जूनियर हाईस्कूल धर्म नगरी में मीना मंच के सुगम करता प्रवेशिका राजपूत के नेतृत्व में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज के खिलाफ, स्वच्छता व कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता से संबंधित छात्राओं ने चित्र बनाए। प्रतियोगिता में कार्तिका ,खुशी मानी निशा, रोशनी ,मुस्कान, नजर आदि ने प्रतिभाग किया। जूनियर हाईस्कूल नवलपुर में एकता भारद्वाज की देखरेख में बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश मीना मंच की ओर से दिया गया, जबकि प्राइमरी स्कूल वाला में भी पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। संकुल प्रभारी नरेश पाल वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed