फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Online application started for admission in ITI

Bijnor News: आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Thu, 11 Jul 2024 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Online application started for admission in ITI
-अगस्त 2024 से प्रारंभ होगा आईटीआई का नया प्रशिक्षण सत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद बिजनौर में संचालित समस्त आईटीआई संस्थानों में अगस्त 2024 से प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ होगा। इसके लिए नए सत्र में प्रवेश के लिए फॉर्म परिषद की वेबसाइट पर 10 जुलाई से ऑनलाइन भरे जाने शुरू हो गए हैं।
जनपद में सभी राजकीय आईटीआई संस्थान समेत समस्त संचालित आईटीआई संस्थानों में प्रवेश लेने की प्रक्रिया आरंभ हो गई। आईटीआई संस्थानों में प्रवेश फार्म परिषद की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट एससीवीटीयूपी डॉट इन पर बुधवार से ऑनलाइन भरे जाने प्रारंभ हो गए हैं। बिजनौर राजकीय आईटीआई के प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि ऐसे युवक एवं युवतियां जिन्होंने आठवीं अथवा दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। अब आगे कोई रोजगार परक प्रशिक्षण करना चाहते हैं। जो कम समय में तथा कम खर्च पर हो सकें। उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प है कि आईटीआई में प्रवेश लें।
विज्ञापन

इच्छुक छात्र छात्राएं बिना अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए आईटीआई में प्रवेश के लिए अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन करना शुरू करें। राजकीय आईटीआई संस्थान बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि प्रवेश फार्म ऑनलाइन भरे जाने लगे हैं। कहा युवक युवतियों के लिए रोजगार परक शिक्षा प्राप्त करने को आईटीआई संस्थानों में विभिन्न ट्रेड संचालित है और कुछ नई ट्रेड भी शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed