फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One youth dies from Corona, 13 new patients found

कोरोना से एक युवक की मौत, 13 नए मरीज मिले

Thu, 17 Dec 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
One youth dies from Corona, 13 new patients found
कोरोना से एक युवक की मौत, 13 नए मरीज मिले
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 13 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 1015 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। जनपद में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4165 हो गई है। इनमें से अब तक 3964 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक करीब 58 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 143 हो गए हैं।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार नगीना क्षेत्र के गांव धर्मपुरा निवासी करीब 35 वर्षीय युवक नौ दिसंबर को कोरोना संक्रमित निकला था। इसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के कोसमोस अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर वहां के चिकित्सकों ने उसे 12 दिसंबर टीएम मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि निमोनिया से पीड़ित इस युवक की बुधवार को मुरादाबाद में ही मौत हो गई। इसके अलावा 13 लाग संक्रमित मिले हैं। जिनमें कोतवाली देहात ब्लॉक के गांव समसपुर नसीब से दो, हल्दौर ब्लॉक के गांव कूकड़ा इस्लामपुर से तीन, नजीबाबाद के एमडीएस इंटर कॉलेज, गांव धनसीनी, बिजनौर नगर, यहीं की कामाख्या कालोनी, झालू रोड स्थित गोस्वामी भवन, जलीलपुर ब्लॉक के गांव लोहारपुर बास्टा, नोएडा का एक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित निकला।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले से कुल दो लाख 54 हजार 568 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 52 हजार 888 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। दो लाख 48 हजार 723 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 1680 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed