फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One thousand bighas of land absorbed in the Ganges

गंगा में समा गई एक हजार बीघा जमीन

Tue, 07 Sep 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
One thousand bighas of land absorbed in the Ganges
गंगा में समा गई एक हजार बीघा जमीन
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा किनारे कटान निरोधी कार्य करके ही गंगा से होने वाले कटान को रोका जा सकता है। जब तक कटान निरोधी कार्य नहीं होंगे तब तक गंगा ऐसे ही खेती की जमीन का कटान करती रहेगी। इस बार भी गंगा 100 हेक्टेयर यानि एक हजार बीघा से ज्यादा जमीन काट चुकी है। कटान निरोधी कार्य कराने के लिए डीएम की ओर से शासन को पत्र लिखा गया है। कटान निरोधी कार्य कराने के प्रस्ताव को मंजूरी देकर बजट अवमुक्त करने की मांग की गई है। फतेहपुर सभाचंद की ओर तो गंगा का कटान इतनी तेजी से हुआ कि गांव के पास बना स्कूल भी गंगा की जद में आ चुका है।
गंगा किनारे कई साल से गंगा कटान कर रही है। गंगा का कटान रोकने के लिए समय समय पर स्टड बनाए जाते हैं, लेकिन ये स्थायी नहीं होते हैं। अगर कहीं स्टड बन जाते हैं तो गंगा दूसरी ओर कटान करना शुरू कर देती है। कटान को रोकने के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से अपनी ओर कुछ साल पहलेे कटान निरोधी कार्य कराने से अब पानी का सारा जोर यूपी की ओर ही रहता है। इस साल भी गंगा गांव फतेहपुर सभाचंद और सीमली की ओर तेजी से कटान कर रही है। फतेहपुर सभाचंद की ओर तो गंगा का कटान इतनी तेजी से हुआ कि गांव के पास बना स्कूल भी गंगा की जद में आ चुका है।
विज्ञापन

गांव के परिषदीय स्कूल की बाउंड्रीवॉल और शौचालय कटकर गंगा में बह चुके हैं। गंगा में अब तक 100 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन काटकर बह चुकी है। इसमें सरकार और किसान दोनों की जमीन शामिल हैं। गंगा के कटान को स्टड बनाकर रोकने में कामयाबी नहीं मिल पा रही है। डीएम कार्यालय द्वारा कटान निरोधी कार्य कराने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि गंगा से होने वाले कटान को रोकने के लिए कटान निरोधी कार्य कराना जरूरी है। इसके लिए 61 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इसका बजट मंजूर नहीं हुआ है। बजट को जल्दी मंजूरी दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कटान करती है गंगा
गंगा गांव कुंदनपुरी, टीप, फतेहपुर, सीमली, मिर्जापुर, कोहरपुर, राजारामपुर, रघुनाथपुर, डैबलगढ़, चाहड़वाला, वीरूवाला, रावली, ब्रह्मपुरी, सुक्खापुर, सैफपुर, सिकहाबाद, सीमली खुर्द, स्योहारा, मानवाला, मीरापुर, औरंगाबाद, शकूरपुर उर्फ गीदड़पुरा, बादशाहपुर, मानशाहपुर, भोगपुर, शहजादपुर, इच्छावाला आदि गांवों में कटान करती है। फतेहपुर सभाचंद गांव तो कटान की वजह से उजड़कर दूसरी जगह बस रहा है। गंगा कटान रोकने के लिए 2004 में प्रस्ताव बना था, लेकिन मंजूरी पिछले साल ही मिली थी। अब पैसा मिलने का इंतजार है। पैसा मिलने के बाद ही काम शुरू होगा। कहीं गांवों के किनारे कटान रोकने के लिए तुरंत काम कराने को भी समय से पैसा नहीं मिलता है। इस साल ऐसे स्टड बनवाने के लिए करीब ढाई करोड़ का बजट मांगा गया था, लेकिन मिले हैं केवल 20 लाख। तहसीलदार प्रीति सिंह के अनुसार अभी तक 100 हेक्टेयर तक जमीन कटी है। इस पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है। वहीं, सिंचाई विभाग के एक्सईएन राकेश कुमार के अनुसार प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। वहां से बजट मिलने पर काम शुरू हो पाएगा।

मंडावर के गांव फतेहपुर सभाचंद में 21 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय से की बाउंड्री तक पहुंची गंगा। (फा?

मंडावर के गांव फतेहपुर सभाचंद में 21 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय से की बाउंड्री तक पहुंची गंगा। (फा?- फोटो : BIJNOR

मंडावर के गांव फतेहपुर सभाचंद में 06 सितंबर को कटान करती हुई को प्राथमिक विद्यालय तक पहुंची गंगा।

मंडावर के गांव फतेहपुर सभाचंद में 06 सितंबर को कटान करती हुई को प्राथमिक विद्यालय तक पहुंची गंगा।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed