फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One killed, two injured in road accident

सड़क दुर्घटना में एक की मौत ,दो घायल

Thu, 14 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in road accident
सड़क दुर्घटना में एक की मौत ,दो घायल
विज्ञापन

नहटौर। सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना में दो युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। नगीना क्षेत्र के गांव धर्मपुरा निवासी 55 वर्षीय ध्यान सिंह अपनी लड़की के घर क्षेत्र के गांव भोगपुर आया आए थे। वह शाम करीब चार बजे घर जाने के लिए गांव रघुनाथपुर पहुंचे। पैदल सड़क पार करते समय वह किसी वाहन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गांव खजुराजट निवासी कमल व गांव तारापुर निवासी सुरेंद्र बाइक से जा रहे थे। जब वह तालमपुर के अड्डे पर आए तो उनकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कमल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed