फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One killed, two injured in accident

हादसे में एक की मौत, दो घायल

Sun, 31 Jan 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in accident
नांगलसोती/मंडावली। नांगलसोती के गांव दिनौड़ा नहर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मंडावली थाना क्षेत्र के गांव सिकरौड़ा निवासी प्रमोद (40), पुष्पेंद्र (30), टीकम (35) तीनों मजदूर शुक्रवार को नांगलसोती क्षेत्र के गांव ढोलापुरी में मजदूरी करके बाइक से गांव सबलपुर बीतरा व दिनौड़ा से होते हुए वापस घर जा रहे थे। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के पास गांव दिनौड़ा नहर पर बाइक की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने पुष्पेंद्र की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय घायल पुष्पेंद्र ने दम तोड़ दिया। अन्य घायल मजदूर टीकम को बिजनौर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार तीसरा घायल प्रमोद जिला अस्पताल में भर्ती है। उधर, नांगलसोती क्षेत्र में शुक्रवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार युवक गांव कामराजपुर निवासी सुमित के पैर में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल
रेहड़। दहलावाला में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
शनिवार को गांव निवासी मदनपाल पैदल दहलावाला जाब्तानगर स्थित अपने खेत पर जा रहा था। विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला शव
किरतपुर। पुलिस ने मोतीचूर रेलवे क्रासिंग से 50 कदम दूरी पर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया हैं। शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मोतीचूर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र करीब 40 साल हैं। रात में मालगाड़ी से टकराने से उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान नहीं हुई हैं। मृतक ने आसमानी रंग का स्वेटर हल्के हरे कलर की शर्ट व काले रंग की पेंट पहन रखी थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed