{"_id":"5e385e418ebc3e4b2e5e2c0b","slug":"one-killed-one-injured-in-truck-bike-collision-bijnor-news-mrt467081380","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टक्कर में एक की मौत, एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टक्कर में एक की मौत, एक अन्य घायल
विज्ञापन
हल्दौर के गांव नवादा तुल्ला के पास गंधक से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से उसमे लगी आग।
- फोटो : BIJNOR
ट्रक-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल
हल्दौर(बिजनौर)। बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर गांव नवादा तुल्ला के सामने ट्रक और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत चिंताजनक होने पर घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाइक को बचाते हुए गंधक से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे ट्रक में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव गंगू नंगला निवासी सानिब (25) पुत्र अनीस और उसका पड़ोसी सामिर (23) पुत्र कामिल सोमवार को बाइक से बिजनौर जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव नवादा तुल्ला के सामने पहुंचने पर घना कोहरा होने के कारण सामने से आ रहा ट्रक दिखाई नहीं दिया। जिससे गंधक से लदे ट्रक और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने सानिब को मृत घोषित कर दिया, जबकि सामिर की हालत चिंताजनक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं बाइक को बचाते हुए गंधक से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में गिरकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें भरी गंधक ने आग पकड़ ली और ट्रक जलने लगा। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।