फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One killed, four injured as car collides with divider on highway

Bijnor News: हाईवे पर डिवाइडर से कार टकराने पर एक की मौत, चार घायल

Sat, 09 Nov 2024 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 09 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
One killed, four injured as car collides with divider on highway
शेरकोट में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत नागरिक
शेरकोट (बिजनौर)। एक कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। जिसमें कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां बेटी और दामाद समेत चार लोग घायल गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। कार में सवार परिवार मुरादाबाबाद-अमरोहा में शादी के कार्ड बांटकर देहरादून लौट रहा था।
विज्ञापन

काशीपुर हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शेरकोट में हरेवली तिराहे पर बृहस्पतिवार की देर रात करीब 11:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। जिससे कार में सवार किरणपाल (25) पुत्र लक्ष्मी सिंह निवासी गांव फरीदपुर एहतमाली थाना धनौरा मंडी जनपद अमरोहा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में मनोज निवासी गांव टंडौला वाला मजरा मुरादाबाद, मनोज की पत्नी मिनाक्षी, उसकी सास शकुंतला पत्नी सोहनलाल निवासी चंदननगर देहरादून, साला कुणाल घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया कि मनोज भी फिलहाल देहरादून में रहकर पुताई आदि का काम करता था जबकि मृतक किरणपाल उसका दोस्त था। अब मनोज के साले की शादी है। जिसकी शादी के कार्ड बांटने के लिए सभी लोग मुरादाबाद और अमरोहा आए थे। वहीं मनोज की सास ने अमरोहा के हसनपुर में स्थित मायके में भात का न्यौता भी दिया। इसके बाद सभी लोग देहरादून लौट रहे थे जो कि शेरकोट में हादसे का शिकार हो गए। कार को मनोज चला चला रहा था, हादसे के वक्त डिवाइडर की रेलिंग की सरिया कार में सवार किपपाल के सिर में घुस गई, जोकि उसकी मौत का कारण बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed