फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One injured in firing at under construction petrol pump

Bijnor News: निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर फायरिंग में एक घायल

Sat, 28 Jan 2023 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
One injured in firing at under construction petrol pump
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूरपुर। निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास लघुशंका करने से मना करने पर गुस्साए कार सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान कूल्हे में गोली लगने से पंप स्वामी का भाई घायल हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी युवक फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम ढेला अहीर निवासी राजीव त्यागी धामपुर रोड पर गांव में ही पेट्रोल पंप का निर्माण करा रहा है।

बृहस्पतिवार को पेट्रोल पंप का उद्घाटन होना था। इसके लिए रात में भी निर्माण का काम चल रहा था। बुधवार की रात करीब 11 बजे कार से तीन युवक पंप पर पहुंचे और पंप की दीवार के पास लघुशंका करने लगे। इस दौरान राजीव त्यागी के भाई अवनीश ने उन्हें टोका तो वह गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने अवनीश के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली अवनीश के कूल्हे में लग गई। फायरिंग व गोली लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। पंप पर मौजूद अन्य लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले आरोपी युवक धामपुर की और फरार हो गए। घायल अवनीश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। मामले में राजीव त्यागी द्वारा तीन अज्ञात युवकों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। एसओ नीरज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed