फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One crore of other items sent to 700 accounts of the groups of the district

जिले के समूहों के 700 खातों में भेजे दूसरे मद के एक करोड़

Fri, 28 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
One crore of other items sent to 700 accounts of the groups of the district
धामपुर ब्लाक में आजिविका ग्रामीण मिशन कार्यालय पर जमा महिलाओं की भीड़। - फोटो : DHAMPUR
जिले के समूहों के 700 खातों में भेजे दूसरे मद के एक करोड़
विज्ञापन

सतीश शर्मा
धामपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों की लापरवाही के चलते जिले में करीब 700 स्वयं सहायता समूहों के रिवाल्विंग फंड में एक करोड़ पांच लाख रुपये की धनराशि किसी दूसरे मद की भेज दी। भारी भरकम धनराशि के समूहों के बैंक खातों में आने के बाद मिशन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिससे महिलाओं में असंतोष है। शुक्रवार को ब्लाक क्षेत्र की महिलाओं ने मिशन कार्यालय पर जाकर हंगामा किया। अब धनराशि को वापस कराया जा रहा है।
शुक्रवार को बड़ी संख्या में मिशन कार्यालय पहुंची स्वयं सहायता समूह की महिला राखी, शकुंतला देवी, अर्चना सिंह, हेमलता, दिनेेश कुमारी, सर्वेश, ज्योति, अनीता, वर्षा, कविता, सुमन कुमारी, रिंकी ने रोष जताते हुए कहा कि सरकार की ओर से रोजगार के नाम पर शोर तो मचाया जा रहा है। पर महिलाएं खाली हाथ हैं। आरोप लगाया कि वे कई सालों से काम कर रही हैं। पर उन्हें मानदेय, पारिश्रमिक के नाम पर कुछ नहीं मिला है। जबकि वह मानदेय पाने के लिए कई बार अधिकारियों के कहने पर प्रपत्रों को भरकर जमा कर चुकी हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि सरकार की ओर से ग्रुप की महिलाओं को छोटे छोटे रोजगार करने को रिवाल्विंग फंड में धनराशि भेजी जाती है। पर यह धनराशि भी उनके खाते में सही से नहीं भेजी गई। बताया गया कि रिवाल्विंग फंड में सरकार की ओर से प्रति समूह जो 15 हजार की धनराशि भेजी जाती है, वह किसी दूूसरे मद की भेज दी। जिसे सरकार की ओर से अब वापस लिया जा रहा है। आरोप है कि रकम आने के बाद ब्लाक की कई ग्रुपों की महिलाओं ने रकम को बैंक खातों से निकाल कर रोजगार में खर्च कर दिया। अब वह कहां से देंगी। अब उनके पास धनराशि नहीं बची है। जबकि विभाग के अधिकारी रकम वापसी के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रकम वापसी के बाद ही फिर से आएगी धनराशि : जिला समन्वयक
जिला समन्वयक ज्ञान सिंह ने बताया कि विभाग स्तर से गलती हुई है। जिले में करीब 700 समूहों के बैक खातों में दूसरे मद की रकम को भेज दिया गया। अब उसे वापस कराया जा रहा है। पूरी रकम के वापस होने के बाद समूहों के खातों में रोजगार करने के लिए रिवाल्विंग फंड का पैसा भेजा जाएगा। बताया गया कि धामपुर ब्लाक में करीब एक हजार समूहों में करीब 11 हजार महिलाएं देश हैं।

यह रिवाल्विंग फंड
बताया गया कि रिवाल्विंग फंड की रकम से समूहों में शामिल महिलाएं आपस में लोन लेकर छोटे-छोटे काम करतीं रहतीं हैं। इसके बदले इन्हें एक प्रतिशत के ब्याज के साथ निर्धारित किश्तों में लोन की रकम रिवाल्विंग फंड में जमा करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed